IPL 2025: पंजाब को मिली घर में हार, RCB ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
IPL 2025: आईपीएल 2025 के 37वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने (Royal Challengers Bangalore) बड़ी जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि आरसीबी (RCB) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को उनके घर पर हरा दिया है। टीम ने अब तक बाहर हुए मैचों में अपने 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। आरसीबी को जिन तीन मुकाबलों में हार मिली है, वह सभी मैच अपने घरेलू मैदान पर हुए हैं। घर से बाहर टीम ने अपने पांचों मैच जीते हैं।

ये भी पढे़ंः IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में LSG ने राजस्थान को 2 रन से हराया, लास्ट ओवर में आवेश खान ने किया कमाल
बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 157 रन बना सकी। पंजाब की ओर से शशांक सिंह ने 31 तो वहीं मार्को यान्सन ने 25 रनों की अहम पारी खेली। आरसीबी के लिए गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) और सुयश शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए, इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड भी एक विकेट लेने में सफल रहे।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने इस मुकाबले को 18.5 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर अपने नाम कर ली। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली (Virat Kohli) 73 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikal) ने 61 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम 10 अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब की टीम चौथे स्थान पर चली गई है। हालांकि पंजाब के पास भी 10 अंक हैं। पंजाब ने अब तक 8 में से पांच मुकाबलों में जीत हालिस की है और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु का अगला मैच 24 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से बेंगलुरु में ही होना है। वहीं, पंजाब का अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से ईडन गार्डेंस में है। इससे पहले क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की थी और दो-दो विकेट लिए थे। पंजाब को कम स्कोर पर रोकने में इनका अहम योगदान रहा था। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: RCB को घर पर फिर मिली हार, पंजाब ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
आरसीबी ने किया हिसाब बराबर
आपको बता दें कि आरसीबी ने पंजाब की टीम से अपने बदला भी ले लिया है। दरअसल, इस सीजन में इन दोनों टीमों की ये दूसरी टक्कर थी। इससे पहले 18 अप्रैल को पंजाब की टीम ने आरसीबी को उसी के घर में 95 रन पर ऑलआउट कर दिया था और 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। लेकिन इस मैच में आरसीबी की ओर से दमदार खेल देखने को मिला।
