Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी में पानी पीने से 40 लोग हुए बीमार
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कभी डॉग अटैक तो कभी लिफ्ट फंसना आम बात हो गई है। वहीं अब निवासियों को गंदा पानी की सप्लाई से बड़ी समस्या हो रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) स्थित गौर सौंदर्यम सोसायटी (Gaur Saundaryam Society) में 40 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। सोसायटी के लोगों ने दूषित पानी (Polluted Water) की सप्लाई होने से बीमार पड़ने की आशंका जाहिर की है। सोसायटी के लोग उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत से परेशान है।

सोसायटी के कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों और बुजुर्गों की है। ऐसे में निवासियों को अपनों के स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AoA) ने पानी का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। वहीं प्राधिकरण की टीम भी सोसायटी का निरीक्षण करने पहुंची।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: ला रेजिडेंशिया के लोग गुस्से में क्यों हैं?
पिछले एक सप्ताह से लोगों को हो रही है समस्या
आपको बता दें कि सोसायटी में पिछले एक सप्ताह से उल्टी दस्त और पेट दर्द की समस्या लोगों को हो रही है। निवासी सोसायटी के वाट्सएप समूह पर पानी की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा कर एओए के सम्मुख अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। पिछले 3 दिनों में समस्या और भी बढ़ गई है। निवासियों का कहना है कि सोसायटी परिसर में दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण से निवासी बीमार हुए हैं।
अभी तक 40 से ज्यादा लोग पानी के कारण बीमारी के चपेट में आ चुके हैं। लोगों के बीमार होने की शिकायत आ रही है। लोग परिसर में दूषित पानी की सप्लाई होने की आशंका जता रहे हैं। दो दिन पहले पानी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला (Laboratory) भेजा गया है। ओवर हेड टेंक (Over Head Tank) की सफाई का काम चल रहा है।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: NBCC के ख़िलाफ फ्लैट खरीदारों का फूटा ग़ुस्सा
महेश राय, एओए अध्यक्ष ने कहा कि प्रााधिकरण की टीम ने भी सोसायटी का निरीक्षण किया। कुछ दिनों पहले पानी की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
एसके सिंह , एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कहा कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। सोसायटीवासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हमारी जिम्मेदारी है।
आपको बता दें कि इससे पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स (Ajnara Homes) सोसाइटी में भी दूषित पानी सप्लाई के कारण 200 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। इस मामले में सोसाइटी (Society) के लोगों ने मेंटेनेंस प्रबंधन पर पानी के टैंक (Water Tanks) की समय पर सफाई न कराने का गंभीर आरोप लगाया था।
