IPL 2025: चेन्नई की हार या बेंगलुरु की जीत? मैच से पहले जानिए कौन किस पर भारी
IPL 2025: आईपीएल 2025 के 18 सीजन का 52 वां मैच एक बार फिर से हाई वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है। आपको बता दें कि इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टक्कर होगी। शनिवार, 03 मई को होने वाला यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा। इस सीज़न की शुरुआत से ही, आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) एक मज़बूत टीम के रूप में सामने आई है और लगातार जीत भी हासिल कर रही है। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम 10 मैचों में 7 मुकाबलों में जीत के साथ 14 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर आराम से बैठी हुई है।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: गुजरात के आगे हैदराबाद हुई पस्त, इस गेंदबाज ने हासिल किए सबसे ज्यादा विकेट
वहीं दूसरी तरफ पांच बार की चैंपियन चेन्नई (Chennai Super Kings) का यह अब तक का सबसे खराब सीजन रहा है। आठ मैचों में सिर्फ़ दो मुकाबलों में जीत के साथ, येलो आर्मी हाल ही में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से घरेलू मैदान पर हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। लेकिन अब चेन्नई (CSK) अपने बचे हुए मैचों में कुछ टीमों की पार्टी को खराब कर सकती है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम की कैसी होगी पिच
बात करें इस मुकाबले की पिच की तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जानी जाती है। एम चिन्नास्वामी (M. Chinnaswamy) की पिच गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। क्योंकि मैच में स्पिनरों को खूब सहायता मिलती है। टॉस जीतने वाली टीम इस स्थान पर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। हालांकि कुछ ऐसे भी मुकाबले देखने को मिले हैं जब पिच ने बल्लेबाजों की मदद की है और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया है। गेंदबाजों को स्टंप टू स्टंप तक गेंदबाजी करनी होगी और बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए विविधताओं पर निर्भर रहना होगा। आपको बता दें कि इस मैदान पर खेले गए पिछले चार मैचों में से तीन में दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है।
दोनों टीमों के हेड टू हेड के आंकड़े
आईपीएल (IPL) में अब तक दोनों टीमें 34 बार आमने सामने हो चुकी हैं। जिसमें चेन्नई (CSK) ने आरसीबी (RCB)।के खिलाफ खेले गए 34 मैचों में से 21 में जीत हासिल की है। RCB के पक्ष में 12 मैच रहे, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। लेकिन इस सीजन की शुरुआत में जब इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था, तब RCB ने CSK को मात दी थी। तो यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: चेपॉक में पंजाब के तूफान में उड़ी CSK, जानिए किस गेंदबाज के आगे ढ़ेर हुई चेन्नई?
किस पर रहेंगी सबकी निगाहें
इस सीजन फॉर्म में चल रही और शानदार प्रदर्शन कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ने के लिए तैयार है। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई (CSK) के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। अभी चेन्नई मौजूदा आईपीएल सीज़न से पूरी तरह से बाहर होने वाली टीम है। वहीं दूसरी तरफ RCB प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए तैयार है, और इस मुकाबले में जीत के साथ उसकी संभावनाएं और मजबूत होंगी।
आईपीएल 2025 (IPL 2025) में विराट कोहली (Virat Kohli) बहुत ही शानदार फार्म में नजर आ रहे हैं। कोहली ने अब तक 10 मैचों में 63.3 की शानदार औसत और 139 के स्ट्राइक रेट से 443 रन बनाए हैं, जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। विराट इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में साई सुदर्शन (456) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। चेन्नई के खिलाफ विराट का रिकार्ड और भी शानदार है। 33 पारियों में उन्होंने 1084 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक और 126 का स्ट्राइक रेट शामिल है। वह चिन्नास्वामी स्टेडियम के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं, जहां उन्होंने IPL में 3140 रन बनाए हैं। ऐसे में हो सकता है कि चेन्नई के खिलाफ एक बार फिर से कोहली का बल्ला बोलेगा।
वहीं दूसरी तरफ कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) इस आईपीएल में खूब चौके छक्के लगाते नजर आ रहे हैं, भले ही उनकी टीम आईपीएल के इस सीजन से लगभग बाहर हो गई है लेकिन एक बार फिर से फैन्स को बेहतरीन पारी देखने को मिल सकती है।
RCB और CSK की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
फ़िल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफ़र्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल
चेन्नई सुपर किंग्स
शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन/जेमी ओवर्टन, शिवम दुबे, विजय शंकर/दीपक हुड्डा, रवींद्र जाडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एम एस धोनी (कप्तान), नूर अहमद, मतिशा पतिराना, अंशुल काम्बोज, ख़लील अहमद
