Kedarnath

Kedarnath: बाबा केदार के खुले कपाट, CM पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं, बांटा प्रसाद

Trending उत्तराखंड
Spread the love

Kedarnath: केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, CM धामी ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक

Kedarnath Dham: उत्तराखंड के चारधामों में से केदारनाथ धाम का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। हर साल जब केदारनाथ धाम के कपाट खुलते हैं, तो यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए आस्था और उल्लास का संगम होता है। इस बार भी बाबा केदारनाथ धाम का कपाट खुल गया है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कपाट खुलने पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रदेश के साथ ही संपूर्ण देश को इस पल की प्रतीक्षा रहती है। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) हिंदू धर्मावलंबियों की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह हमारे राज्य के लिए यह उत्सव का समय है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: ड्रोन तकनीक से उत्तराखंड को मिलेगी नई उड़ान: CM धामी

Pic Social Media

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) केदारनाथ दर्शन (Kedarnath Darshan) करने पहुंचे और इस दौरान कहा कि बाबा केदार के धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। बाबा केदार के आशीर्वाद से इस वर्ष भी चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनायेगी।

सीएम धामी ने वितरित किया प्रसाद

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चार धाम यात्रा के सुव्यस्थित और सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बाबा केदारनाथ (Baba Kedarnath) के अनन्य भक्त हैं। 2013 आपदा के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदार नगरी के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हुआ। वहीं विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट खुलने के मौके पर केदारनाथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ परिसर में आयोजित मुख्य सेवक भंडारा में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ की स्वच्छता में लगे पर्यावरण मित्रों, पुनर्निर्माण कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

हजारों लोगों ने मुख्य सेवक से ग्रहण किया प्रसाद

दर्शन करने आए भक्तों ने अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने मुख्य सेवक भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की एवं उनसे यात्रा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। यात्रा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड को मिलेगी नई उड़ान, CM धामी ने की नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने बताया कि प्रदेश सरकार हर स्तर पर यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग करती है। यात्रा मार्ग में भी विभिन्न मूलभूत सुविधाएं स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा राज्य की लाइफ लाइन भी है। इस मौके पर गीता पुष्कर धामी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, डॉ. मधु भट्ट, कर्नल अजय कोठियाल, तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, अंकित सेमवाल, उमेश पोस्ती, हिमांशु चमोली एवं अन्य लोग मौजूद रहे।