IPL 2025: गुजरात के लिए प्लेऑफ की राह हुई आसान, तो हैदराबाद के सामने बड़ी चुनौती
IPL 2025: आईपीएल 2025 के 18 सीजन में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में शानदार टक्कर देखने को मिली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली गुजरात ने हैदराबाद को 38 रनों से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। इस जीत के बाद गुजरात के पास 14 अंक हो गए हैं और उसने प्लेऑफ की तरफ एक कदम बढ़ा दिया है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) है, जो नॉकआउट स्टेज की रेस से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। एक हार और हैदराबाद का इस सीजन खिताब जीतने का सपना सपना ही रह जाएगा। आपको बता दें कि गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: चेपॉक में पंजाब के तूफान में उड़ी CSK, जानिए किस गेंदबाज के आगे ढ़ेर हुई चेन्नई?
ऐसा रहा मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की तरफ से ट्रेविस हेड (Travis Head) और अभिषेक (Abhishek Sharma) ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। प्रसिद्ध ने हेड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा जो 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन भी ज्यादा कमाल दिखा नहीं सके। वह 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, अभिषेक और क्लासेन ने अच्छी साझेदारी निभाई और अभिषेक ने अर्धशतक भी पूरा किया, लेकिन ईशांत शर्मा ने अभिषेक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद क्लासेन भी 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
सिराज ने फिर अनिकेत वर्मा को 3 रन बनाकर आउट किया और अगली गेंद पर कामिंदु मेंडिस को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। हालांकि, वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। पैट कमिंस और नीतीश रेड्डी ने अंत में आक्रामक रवैया अपनाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। नीतीश 10 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से नाबाद 21 रन और कमिंस 10 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के के सहारे 19 रन बनाकर नाबाद लौटे।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: कोलकाता के आगे पस्त हुई दिल्ली की टीम, किस बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज़्यादा रन?
प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी
कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की तिकड़ी की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने19 रन पर 2 विकेट लेकर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रन से हराकर प्ले ऑफ की तरफ मजबूत कदम बढा दिये। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने छह विकेट पर 224 रन बनाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को छह विकेट पर 186 रन पर रोक दिया।
गुजरात इस जीत के साथ ही अंक तालिका में 10 मैचों में सातवीं जीत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गयी वहीं सनराइजर्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गयी। टीम की यह 10 मैचों में सातवीं हार है और वह छह अंक के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच कृष्णा के साथ मोहम्मद सिराज ने भी दो विकेट चटकाये। इशांत शर्मा और जेराल्ड कोएत्जी को एक-एक सफलता मिली। सनराइजर्स के लिए अभिषेक शर्मा ने 38 गेंद में 76 रन बनाये लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का कारगर साथ नहीं मिला।
