IPL 2025

IPL 2025: हैदराबाद के सामने होगी मुंबई की चुनौती, जानिए कौन पड़ेगा किसपर भारी

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: रोहित का बोलेगा बल्ला या कमिंस दिखाएंगे कमाल, जानिए किसका रहेगा दबदबा?

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण के 41 वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से टक्कर होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) में होगा। अब तक टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कुल 7 मैच खेली है जिसमें सिर्फ 2 ही मैचों में उसे जीत मिली है वहीं 5 मैचों में हार मिली है। दूसरी तरफ है मुंबई इंडियंस जिसने अब तक खेले गए अपने 8 मैचों में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है और उतने ही मैच में उसे हार मिली है। हालांकि उसने अपने पिछले 3 मैच लगातार जीते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं तो मुंबई की कमान हार्दिक हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: दिल्ली ने 8 विकेट से जीता मुकाबला, लखनऊ को घर में मिली करारी हार

हैदराबाद (SRH) के स्टार बल्लेबाजों ने अब तक इस टूनामेंट में बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं, गेंदबाज भी कुछ खास कमान नहीं दिखा पाए हैं। सनराइजर्स की टीम धीमी और टर्निंग पिचों पर काफी संघर्ष करती नजर आती है। टीम को अपने घर पर भी 2 करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जहां मुंबई ने उसे 4 विकेट से हरायी थी। अब SRH की टीम अपने घर में पिछली हार का बदला चुकता करना चाहेगी।

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम (Rajiv Gandhi Stadium) की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है। IPL 2025 में अब तक इस मैदान पर 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें 2 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाए हैं। वहीं एक मुकाबले में 190 से ज्यादा रनों का स्कोर बना है। हैदराबाद (SRH) और पंजाब के बीच खेले गए पिछले मैच में पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने अभिषेक शर्मा के शानदार शतक की बदौलत 246 रनों के विशाल लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हैदराबाद और मुंबई (MI) के मुकाबले के नतीजे को तय करने में पिच अहम भूमिका होगी।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: लखनऊ और दिल्ली के बीच आज होगी टक्कर, जानिए कौन मारेगा बाज़ी?

यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, इसका कारण है कि दूसरी पारी में ओस पड़ने की उम्मीद होगी। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कुल 82 IPL मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 46 मैच अपने नाम किए हैं।

रोहित शर्मा का बोलेगा बल्ला

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फॉर्म में वापसी ने मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है। रोहित अपने पिछले मुकाबले में महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाने के बाद रोहित आत्मविश्वास से भरे हुए हैं, लेकिन अब उनका सामना पैट कमिंस से होगा, जिनके खिलाफ उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल में कमिंस के खिलाफ रोहित ने सात पारियों में कुल 40 रन बनाए हैं और वे चार बार आउट हुए हैं।

ट्रेंट बोल्ट रोकेंगे अभिषेक शर्मा का तूफान

आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा ने मुंबई के खिलाफ पिछले मुकाबले में 40 रनों की पारी खेली थी। पिछले मैच में वह अपने अंदाज में नहीं खेल सके थे, लेकिन घरेलू मैदान पर वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना चाहेंगे। हालांकि, उनके सामने ट्रेंट बोल्ट की चुनौती होगी, जिनके खिलाफ अभिषेक का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।

दोंनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार/विग्नेश पुथुर/कर्ण शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हाइनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी, वियन मुल्डर/इशान मलिंगा, ज़ीशान अंसारी