Delhi: सराय काले खां फ्लाईओवर को लेकर गुड न्यूज़ आ गई

दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Sarai Kale Khan Flyover: अब दिल्ली से नोएडा या नोएडा से दिल्ली जाने वालों को न जाम का झाम सताएगा न ही उनका ज्यादा समय खराब होगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 630 मीटर लंबे तीन लेन के फ्लाईओवर का शुभारंभ कर दिया है। इसी के साथ नवनिर्मित सराय काले खां फ्लाईओवर (Sarai Kale Khan Flyover) रविवार से आम जनता के लिए खोल दिया गया। सराय काले खां फ्लाईओवर बनने के कारण आश्रम इलाके में घंटों लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिल गई। वहीं, मध्य, पूर्वी और दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बीच सहित नोएडा (Noida) तक आवागमन बेहद आसान हो गया।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली NCR की हवा में घुला ज़हर!

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः खुशख़बरी..सराय काले खां से मेरठ दौड़ेगी Rapidex..तारीख़ नोट कर लीजिए

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने 630 मीटर लंबे तीन लेन के फ्लाईओवर का कल यानि कि रविवार को शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि फ्लाईओवर बनने में 66 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसे 50 करोड़ में ही बनाकर 16 करोड़ रुपये बचा लिए। अब तक दिल्ली सरकार (Delhi Government) फ्लाईओवरों के निर्माण में 557 करोड़ रुपये बचा चुकी है। वर्ष 1947 से 2015 तक दिल्ली में 72 फ्लाईओवर-अंडरपास बनाए गए, जबकि आप सरकार ने 2015 से अब तक 30 बनाए हैं। इसके अलावा नौ फ्लाईओवर पर काम चल रहा है और 16 फ्लाईओवर की योजना स्वीकृति की प्रक्रिया में है।
इस फ्लाईओवर के शुरू होन से आईटीओ से आश्रम की तरफ आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। पहले आश्रम में आधे-आधे घंटे तक जाम लगता था। अब आश्रम अंडरपास, डीएनडी एक्सटेंशन के लिए पांच मिनट के लिए भी रुकना नहीं पड़ेगा। चंदगीराम अखाड़े से लेकर आश्रम, मूलचंद, धौलाकुंआ तक रिंग रोड पर कोई सिग्नल नहीं है।
नेताओं के जेब में जाता था पैसा
सीएम केजरीवाल ने कहा कि पहले पैसा कुछ नेताओं की जेब में जाया करता था, अब दिल्ली सरकार का एक-एक पैसा दिल्लीवालों की तरक्की के लिए लग रहा है। पूरे देश में पीडब्ल्यूडी का मतलब भ्रष्टाचार माना जाता है, लेकिन दिल्ली पूरे देश में अकेला शहर है, जहां पीडब्ल्यूडी का मतलब ईमानदारी है। पीडब्ल्यूडी हर काम में पैसे बचा रहा है।
काम रोकने के लिए रोज अड़चनें
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारे काम को रोकने के लिए रोज अड़चनें पैदा की जाती हैं। इसके बावजूद हम सारे काम कर रहे हैं। हमने हमेशा कहा है कि चाहे जितनी अड़चनें लगा लें, लेकिन काम नहीं रुकने देंगे। प्रीमियम बस एग्रीगेटर स्कीम को मंजूरी दे दी है। जल्द ही दिल्ली के अंदर शानदार लग्जरी बसें चलेंगी। वहीं, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि पहले आश्रम इलाके में आने का मतलब घंटों जाम में फंसना होता था, लेकिन पांच सालों में ही केजरीवाल ने इस इलाके को जाम मुक्त कर दिया है।
फ्लाईओवर पर विकसित सुविधाएं
सराय कालेखां टी-जंक्शन आई/सी रोड साइनेज, सड़क सुरक्षा आदि पर बना तीन लेन का फ्लाईओवर।
आईएसबीटी सराय काले खां की ओर मौजूदा सर्विस रोड/स्लिप रोड का चौड़ीकरण।
यमुना के किनारे मौजूदा सर्विस रोड/स्लिप रोड का सुधार।
ग्रेड आई/सी रोड पर दो यू टर्न और एक चौराहा फुटपाथ, लैंडस्केपिंग, रेलिंग आदि के साथ स्टिल्ट भाग के नीचे के क्षेत्र में सुधार।
फ्लाईओवर से ये होगा फायदा
आईटीओ/डीएमई की ओर से आश्रम, दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले सभी यात्री।
घंटों जाम से मुक्ति, खासकर ऑफिस के समय में लोगों को राहत मिलेगी।
यह फ्लाईओवर आश्रम जाने वाले यातायात को कम करेगा।
वायु और ध्वनि प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद मिलेगी।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi