Greater Noida

Greater Noida से गुरुग्राम तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, स्टेशंस की पूरी डिटेल पढ़ लीजिए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा हरियाणा
Spread the love

Greater Noida से गुरुग्राम जाएगी नमो भारत ट्रेन, जानिए कहां-कहां बनेंगे स्टेशन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से गुरुग्राम का सफर अब और भी आसान होने वाला है। कम समय में ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से गुरुग्राम (Gurgaon) तक का सफर हो सकेगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड (NCRTC) की तरफ से गुरुग्राम-फरीदाबाद (Gurugram-Faridabad) और ग्रेटर नोएडा के बीच नमो भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कुल 6 स्टेशन बनाने की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना का मैप तैयार करके मंजूरी के लिए हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन HMRTC को भेज दिया गया है। इसके बाद DPR बनाई जाएगी। NCRTC की योजना के तहत गुरुग्राम-ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद नमो भारत ट्रेन रूट की लंबाई लगभग 60 किलोमीटर तय की गई है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Covid 19: आ गया कोरोना का नया वेरिएंट, इन देशों में मचा हड़कंप

जानिए कहां बनेंगे नमो भारत ट्रेन के स्टेशन

आपको बता दें कि नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) का पहला स्टेशन दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सेक्टर 29 में इफ्को चौक के पास बनाया जाएगा।
दूसरा स्टेशन गोल्फ कोर्स रोड (Golf Course Road) पर सेक्टर-54 में बनेगा। ट्रेन गोल्फ रोड से होकर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से होते हुए फरीदाबाद जाएगी।
तीसरा स्टेशन बाटा चौक और चौथा स्टेशन सेक्टर-85-86 में बनाया जाएगा।
पांचवां स्टेशन नोएडा के सेक्टर-142-168 में बनेगा।
आखिरी स्टेशन ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर (Surajpur) में बनाने की योजना है। ग्रेटर नोएडा में ट्रेन गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट नमो भारत कॉरिडोर से जुड़ेगी।

जानिए कितनी आएगी लागत

नमो भारत ट्रेन का ट्रैक 180 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड के हिसाब से तैयार किया जाएगा। ऐसे में लगभग 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से नमो भारत ट्रेन इस रूट पर दौड़ेगी। ऐसा माना जा रहा है कि यात्रियों को 5 से 7 मिनट के भीतर ही रूट पर ट्रेन की सर्विस उपलब्ध हो जाएगी। इस रूट पर लगभग 15 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ये भी पढे़ंः Noida: मयंक चौहान और समस्त RWA टीम ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का जताया आभार

क्या रहेगा पूरा रूट ?

आपको बता दें कि नमो भारत ट्रेन इफ्को चौक से चलकर डॉक्टर बीआर आंबेडकर मार्ग, ब्रिगेडियर ओसमान चौक से होते हुए गोल्फ कोर्स रूट पर एआईटी चौक पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन घाटा चौक, ग्वाल पहाड़ी चौक से गुरुग्राम-फरीदाबाद रूट पर चलेगी। फरीदाबाद रोड पर 18.4 किलोमीटर चलने के बाद यह फरीदाबाद में शहीद भगत सिंह रास्ते से होते हुए एनआईटी फरीदाबाद पहुंच जाएगी।

विश्वकर्मा सेतु और पलवल रेलवे लाइन को पार करने के बाद ट्रेन बाटा चौक जाएगी। ट्रेन सेक्टर 85-86 की सड़क से होते हुए FNG रोड यमुना को पार करते हुए नोएडा में प्रवेश करेगी। नोएडा में सेक्टर-142 में मेट्रो स्टेशन से होकर गुर्जर रोड और हिंडन पार करने के बाद ग्रेटर नोएडा के कुलेशरा में प्रवेश करेगी। इसके बाद हैबतपुर और दादरी मेन रोड होते हुए यमुना जंक्शन के पास सूरजपुर में प्रवेश करेगी।

ये रूट होंगे आपस में कनेक्ट

इसके साथ ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी NCRTC ने नमो भारत ट्रेन प्रस्तावित किया है। ये ट्रेन सराय काले खां से राजस्थान में निमराना तक चक्कर लगाएगी। इफ्को चौक पर नमो भारत ट्रेन का एक स्टेशन बनेगा। ऐसे में गुरुग्राम-ग्रेटर नोएडा रूट में इफ्को चौक पर प्रस्तावित स्टेशन इन दोनों नमो भारत ट्रेन रूट से कनेक्ट होगा। गोल्फ कोर्स रोड पर रैपिड मेट्रो के साथ इस ट्रेन की कनेक्टीविटी मिलेगी। फरीदाबाद में बाटा चौक पर मेट्रो की वॉयलेट लाइन, नोएडा के सेक्टर-142 में नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन और ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर के समीप प्रस्तावित गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट रूट में यह कनेक्ट होगी। इन्हें आपस में जोड़ने से ये रूट एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे।

यात्रियों को मिलेगी राहत

आपको बता दें कि पहले यात्रियों को गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा आने में लगभग 2 घंटे लग जाते थे। नमो भारत ट्रेन शुरू होने से गुरुग्राम के लोग ग्रेटर नोएडा तक आसानी से पहुंच सकेंगे। ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक भी नमो भारत कॉरिडोर बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट से गुरुग्राम तक आने से राहत मिल जाएगी। मौजूदा समय में लोग मेट्रो और बस की सहायता से ग्रेटर नोएडा या फरीदाबाद आते जाते हैं। मेट्रो में भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है।

तीन राज्य होंगे आपस में कनेक्ट

NCRTC ने दिल्ली के सराय काले खां से लेकर राजस्थान के निमराना तक लगभग 105 किलोमीटर लंबा नमो भारत ट्रेन रूट बना लिया है। एक स्टेशन इफ्को चौक पर बनाय जाएगा। गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक नमो भारत ट्रेन भी इफ्को चौक से शुरू होगी। इसके बनने के बाद राजस्थान, हरियाणा और यूपी तीनों राज्य आपस में कनेक्ट होंगे।

गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा वाया फरीदाबाद के इस नमो भारत ट्रेन रूट को लेकर शहरी मंत्रालय की तरफ से मंजूरी मिल गई है। NCRTC को अब हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (HMRTC) से मंजूरी मिलने का इंतजार है।