IPL 2025

IPL 2025: प्लेऑफ की रेस में गुजरात की बड़ी छलांग, दिल्ली के अरमानों पर फिरा पानी

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: शुभमन-साई की जोड़ी ने किया कमाल, गुजरात टाइटन्स ने की प्लेऑफ में एंट्री

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 60 मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में हुआ। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार जीत दर्ज की है। एक दो नहीं बल्कि 10 विकेट से दिल्ली के खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) दोनों टीमों ने अपना जादू दिखाने का प्रयास की लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का जादू नहीं चल पाया है। दिल्ली के खिलाफ इस शानदार जीत के साथ शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है और उसने प्लेऑफ में भी जगह बना ली है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: पंजाब के आगे राजस्थान हुई पस्त, इस बल्लेबाजी ने बनाए सबसे ज्यादा रन

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात (Gujarat Titans) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात ने 19 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 205 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार शतक लगाया और 112 रन पर नाबाद रहे। अभिषेक पोरेल ने 30 और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया। फाफ डुप्लेसिस मात्र पांच रन बनाकर आउट हुए। अरशद , प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने एक-एक विकेट चटकाए।

10 विकेट से गुजरात ने जीता मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। साई सुदर्शन ने 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन की पारी खेली जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 93 रनों की तूफानी पारी खेली। दोनों ने मिलकर टीम को एकतरफा जीत दिलाई।

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली। गुजरात की टीम में कगिसो रबाडा की वापसी हुई, जबकि दिल्ली ने दो बदलाव करते हुए विप्रज निगम और मिचेल स्टार्क को मौका दिया।

ये भी पढे़ंः IPL 2025: बेंगलुरु में बारिश बनी विलेन, RCB-KKR की जंग शुरू होने से पहले ही खत्म

इस वजह से 3 टीमें पहुंची अंतिम 4 में

गुजरात टाइटंस की इस जीत के साथ अंक तालिका में टाइटंस पहले स्थान पर पहुंच गई और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया। उनके साथ पंजाब और बेंगलुरु की टीमों को भी अंतिम 4 में जगह मिल गई। PBKS और RCB के 17-17 अंक हैं और प्लेऑफ की रेस में शामिल सिर्फ 1 टीम 18 अंक तक पहुंच सकी है। यही कारण है कि अब पंजाब किंग्स और बेंगलुरु का भी प्लेऑफ में स्थान पक्का हो गया।