IPL 2025

IPL 2025: ऑरेंज आर्मी ने लखनऊ को चटाई धूल, जानिए कौन बना जीत का हीरो?

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: ऋषभ पंत फिर हुए फ्लॉप, हैदराबाद ने लखनऊ को प्लेऑफ की रेस से किया बाहर

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18 वें सीजन का 61वां मुकाबला लखनऊ और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच बहुत ही रोमांचक हुआ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में दोंनो टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में लखनऊ (LSG) को बड़ा झटका लगा है। हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया है। लखनऊ को मिली इस हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीद भी खत्म हो गई है। दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। लखनऊ (LSG) की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए मार्श और मार्करम की फिफ्टी के दमदारी पारी की सहायता से 206 रनों का लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा था। इसके जवाब में उतरी हैदराबाद ने 19वें ओवर में ये मैच जीत लिया।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः IPL 2025: प्लेऑफ की रेस में गुजरात की बड़ी छलांग, दिल्ली के अरमानों पर फिरा पानी

ईशान और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ने किया कमाल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के दूसरे ही ओवर में अथर्व का विकेट दिग्वेश ने चटकाया। अथर्व के बल्ले से मात्र 13 रन ही निकले। लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने मिलनकर हैदराबाद की पारी को संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। अभिषेक ने लगातार तीन छक्के जड़कर मात्र 18 गेंदों में ही फिफ्टी लगा दी।
आलम ये रहा की हैदराबाद ने 8वें ओवर में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन 8वें ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गिर गया। अभिषेक ने 59 रनों की पारी खेली। इसके बाद 12वें ओवर में ईशान किशन भी आउट हो गए। उन्हें भी दिग्वेश सिंह राठी (Digvesh Singh Rathi) ने चलता किया। किशन ने 35 रनों की पारी खेली। इसके बाद हेनरिक क्लासेन और कामिंदु ने अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखाया। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। हालांकि, ये जोड़ी 18वें ओवर में टूट गई। क्लासेन ने 47 रन बनाए। हैदराबाद ने ये मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। हैदराबाद की इस जीत के साथ ही लखनऊ की उम्मीदें टूट गईं। अब प्लेऑफ का सफर उसके लिए खत्म हो गया है। हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: पंजाब के आगे राजस्थान हुई पस्त, इस बल्लेबाजी ने बनाए सबसे ज्यादा रन

मार्श और एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार रही। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। छक्के-चौके की बारिश की। मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने मात्र 28 गेंदों पर ही फिफ्टी लगा दी। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जड़े। 9 ओवर में ही लखनऊ ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन 11वें ओवर में लखनऊ को पहला झटका लगा, जब हर्ष दुबे ने मिचेल मार्श को आउट किया। मार्श ने 39 गेंद में 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। लेकिन दूसरे छोर पर मार्करम टिके रहे।

ऋषभ पंत फिर हुए फ्लॉप

इस मैच में भी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का बल्ला नहीं बोला। वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन 7 रन बनाकर ही 12वें ओवर में आउट हो गए। 27 करोड़ी पंत के लिए ये सीजन बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा। वहीं, मार्करम ने 28 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। ये उनका इस सीजन का 5वां अर्धशतक था। लेकिन 16वें ओवर में एडेन मार्करम भी आउट हो गए। मार्करम ने 38 गेंद में 61 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, 18वें ओवर में लखनऊ को चौथा झटका लगा जब बदोनी 3 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, निकोलस पूरन एक छोर पर बने रहे। पूरन ने 26 गेंद में 45 रन बनाए और आखिरी ओवर में वो रन आउट हो गए. लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 205 रन बनाए।