IPL 2024: बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई ने बनाया ‘महारिकॉर्ड’, चौथी बार किया ऐसा कारनामा

IPL 2024 क्रिकेट WC खेल

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ केवल 15.3 ओवर में 197 रन का लक्ष्य प्राप्त कर नया इतिहास बना दिया। IPL 2024 में लगातार 3 हार के बाद मुंबई इंडियंस जीत की पटरी पर लौट चुकी है। उसने अब लगातार दो मुकाबले जीत लिए हैं। मुंबई की टीम अब पॉइंट टेबल (Point Table) में 7वें स्थान पर काबिज हो गई है।
ये भी पढ़ेः IPL 2024: वानखेड़े में MI को पटखनी देने उतरेगी RCB, कोहली-बुमराह में होगी रोचक जंग

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और अभी तक 15 टीमें लीग में हिस्सा ले चुकी हैं। 10 टीमें अभी भी खेल रही हैं जबकि डेक्कन चार्जर्स, कोच्चि टस्कर्स केरला, पुणे वॉरियर्स इंडिया, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस को अलग-अलग वजहों से हटा दिया जा चुका है। लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है जो सिर्फ और सिर्फ मुंबई इंडियंस के नाम है। बाकी 14 टीमें वैसे एक बार भी नहीं कर पाई हैं।

Pic Social Media

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में अभी तक चार बार 190 या उससे ज्यादा के लक्ष्य को 17 से कम ओवर में हासिल किया है। पिछले साल आरसीबी के खिलाफ ही इसी मैदान पर मुंबई ने 200 रनों का लक्ष्य 16.3 ओवर में हासिल कर लिया था। 2017 में पंजाब के खिलाफ भी 199 रन मुंबई ने 15.3 ओवर में बना दिए थे। 2014 में राजस्थान के खिलाफ 190 रन मुंबई ने 14.4 ओवर में बनाकर मैच जीता था।

Pic Social Media

मुंबई इंडियंस के अलावा कोई भी अन्य टीम एक बार भी 190 से ज्यादा का टारगेट 17 ओवर से कम में चेज नहीं कर पाई है। दिल्ली ने गुजरात लायंस के खिलाफ 209 का टारगेट 17.3 ओवर में चेज किया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 190 रनों का लक्ष्य हासिल करने में 17.3 ओवर लिए थे।

मुंबई की ये वानखेड़े स्टेडियम में 50वीं जीत थी। मुंबई से पहले किसी भी टीम ने आईपीएल में एक स्थान पर 50 मैच नहीं जीती है। मुंबई इंडियंस आईपीएल में एक स्थान पर 50 मैच जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः IPL 2024: भारत का सबसे तेज गेंदबाज हुआ चोटिल, तूफानी गेंदबाज पर आया ताजा अपडेट

गौरतलब है कि आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर 196 रन बनाए थे। बेंगलुरु के तरफ से कप्तान डुप्लेसिस ने 61 रनों की पारी खेली तो वहीं रजत पाटीदार 50 रन और दिनेश कार्तिक ने 53 रनों की तेज पारी खेली। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को ईशान किशन 34 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली तो वहीं रोहित शर्मा ने 38 रनों की पारी खेल पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 101 रनों की तेज शुरुआत दी।

Pic Social Media

पिछले मैच से वापसी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने केवल 19 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेल जीत को और आसान बना दिया। मैच में 5 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।