Punjab के मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि कई स्थानों पर वृद्ध आश्रमों की इमारतों का निर्माण कार्य चल रहा है।
Punjab News: पंजाब सरकार ने राज्य के सभी जिलों में वृद्धों के लिए ओल्ड ऐज होम (Old Age Home) स्थापित किए हैं। 2024-25 के लिए राज्य के 15 वृद्ध आश्रमों को कुल 4.21 करोड़ रुपये की ग्रांट (Grant) जारी की गई है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) ने रविवार को दी। इन वृद्ध आश्रमों का संचालन गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेः Punjab: अमेरिका से भारतीयों का निर्वासन गंभीर मुद्दा, मंत्री धालीवाल ने कहा- ‘ट्रंप से बात करें PM मोदी’

मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) ने बताया कि कई स्थानों पर वृद्ध आश्रमों की इमारतों का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सरकार का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मान देते हुए उनके जीवन को सुखद और समृद्ध बनाना है।
ग्रांट के अनुसार इन जिलों को मिली रकम
- अमृतसर: 37.68 लाख रुपये
- बठिंडा: 28.54 लाख रुपये
- फाजिल्का: 28.54 लाख रुपये
- लुधियाना: 70.41 लाख रुपये
- मालेरकोटला: 22.47 लाख रुपये
- मोगा: 28.54 लाख रुपये
- पठानकोट: 28.79 लाख रुपये
- पटियाला: 17.77 लाख रुपये
- रोपड़: 30.80 लाख रुपये
- संगरूर: 58.49 लाख रुपये
- तरनतारन: 21.55 लाख रुपये
- फरीदकोट: 22.02 लाख रुपये
- फिरोजपुर: 26.37 लाख रुपये
नए ओल्ड ऐज होम का निर्माण
डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने बताया कि इसके अलावा, मानसा और बरनाला जिलों में 75 बुजुर्गों की क्षमता वाले नए वृद्ध आश्रमों का निर्माण किया जा रहा है, जिनकी लागत 17.34 करोड़ रुपये है। इन आश्रमों का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा और बुजुर्गों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाएगा।
मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार बुजुर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। यह मामला पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचा था, जहां अदालत ने ओल्ड ऐज होम बनाने के आदेश दिए थे।
