Punjab के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का बयान सामने आया है।
Punjab News: हाल ही में अमेरिका से निकाले गए 104 अवैध अप्रवासियों (Illegal Immigrants) को लेकर एक मिलिट्री प्लेन C-17 बुधवार को अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। इस पर पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Minister Kuldeep Singh Dhaliwal) का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
ये भी पढ़ेः Punjab: डिपोर्टेशन के बाद एक्शन में आई मान सरकार, DGP गौरव यादव ने किया SIT का किया गठन

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Minister Kuldeep Singh Dhaliwal) ने कहा कि केंद्र सरकार को अमेरिका द्वारा भारतीयों को निर्वासित करने के मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह भारतीयों के निर्वासन के संबंध में अपने ‘मित्र’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करें।
निर्वासित लोगों में विभिन्न राज्यों के लोग शामिल
अमेरिका से लौटे 104 भारतीयों में 79 पुरुष, 25 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं। इन निर्वासितों में पंजाब से 30, हरियाणा और गुजरात से 33-33, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तीन-तीन, और चंडीगढ़ से दो लोग शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्री धालीवाल ने हवाई अड्डे पर कुछ निर्वासितों से बातचीत की।

सभी स्वस्थ हैं: मंत्री धालीवाल
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Minister Kuldeep Singh Dhaliwal) ने पुष्टि की कि लंबी उड़ान के बाद सभी 104 लोग अच्छे स्वास्थ्य में हैं। उन्हें यात्रा के दौरान भोजन भी उपलब्ध कराया गया था। मंत्री ने बताया कि पंजाब के लोगों के लिए कागजी कार्रवाई पहले पूरी की गई, उसके बाद अन्य लोगों के लिए आव्रजन प्रक्रियाएं पूरी की गईं।
दुबई के ट्रैवल एजेंटों का जिक्र
मंत्री कुलदीप सिंह (Minister Kuldeep Singh) ने कहा कि उन्होंने पंजाब के कुछ युवकों से मुलाकात की और उनसे उन ट्रैवल एजेंटों के बारे में पूछा जिन्होंने उन्हें अमेरिका भेजा था। युवकों ने बताया कि अधिकांश एजेंट दुबई से थे और उन्होंने उनसे फोन पर बात की थी। मंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें उन युवकों के लिए अफसोस होता है जिनके पास कनाडा और दूसरे देशों के वीज़ा थे।

ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब में बिजली कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू..CM मान का बड़ा ऐलान
ट्रंप से बात करें PM मोदी: मंत्री धालीवाल
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Minister Kuldeep Singh Dhaliwal) ने कहा कि कई युवकों को अमेरिका में पहुंचने के बाद समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि पीएम मोदी अक्सर कहते थे कि ‘ट्रंप मेरे मित्र हैं।’ सितंबर 2019 में पीएम मोदी ने अमेरिका में ट्रंप के लिए प्रचार भी किया था। अब इस मामले में ट्रंप से बात करनी चाहिए।”
