भारत का सबसे बड़ा समुद्री पुल बनकर तैयार..35 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

Trending महाराष्ट्र

Mumbai Trans Harbour Link: भारत का सबसे बड़ा समुद्री पुल बनकर तैयार हो गया है। यह सबसे बड़ा समुद्र पुल मुंबई (Mumbai) के वर्ली से बांद्रा के बीच बना हुआ है। नया पुल (New Bridge) भी मुंबई में ही बनाया जा रहा, लेकिन इसकी लंबाई पुराने वाले से करीब 4 गुना ज्यादा होगी। इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अगले सप्ताह करेगें। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः दिल्ली से नैनीताल का सफर होगा आसान..पेट्रोल भी बचेगा और टाइम भी

Pic Social Media

देश में रोड इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर (Road Infrastructure) को मजबूत बनाने की दिशा में एक और सफलता मिलने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को देश के सबसे बड़े समुद्र पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके शुरू होने के बाद 2 घंटे में पूरा होने वाला सफर सिर्फ 35 मिनट में पूरा हो जाएगा। समुद्र के ऊपर बने इस पुल से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में गाड़ियां गुजर सकेंगी।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने बताया है कि 12 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि देश के सबसे बड़े समुद्र पुल का निर्माण करीब पूरा हो चुका है। और प्रधानमंत्री खुद इस मेगा प्रोजेक्ट को देश को सौंपेंगे। इसकी लंबाई 21.8 किलोमीटर है। जो देश का समुद्र पर बना सबसे लंबा पुल है। यह अभी देश में सबसे लंबे समुद्र पुल बांद्रा-वर्ली सी लिंक के मुकाबले करीब 4 गुना लंबा है।

लगभग 35 मिनट में सफर पूरा होगा

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) दक्षिण मुंबई के सेवरी से शुरू होगा और बिना किसी रेडलाइट के यह फ्लाईओवर (Flyover) के जरिये ही थाणे क्रीक और चर्चिल को पार करते हुए नवी मुंबई के बाहरी इलाके में समाप्त होगा। 22 किलोमीटर की कुल दूरी में से 16.5 किलोमीटर समुद्र के ऊपर तय की जाएगी। यह पुल भारतीय इंजीनियरिंग का नायाब नमूना पेश करता है। अभी दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई तक दूरी तय करने में 2 घंटे का समय लगता है, जो इस हार्बर लिंक के जरिये महज 35 मिनट में पूरा हो जाएगा।

अब एयरपोर्ट और पुणे जाना भी आसान

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद न सिर्फ दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई जाना आसान हो जाएगा। क्योंकि नवी मुंबई के एयरपोर्ट और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा। इस लिंक पर 100 की स्पीड से कार दौड़ा सकेंगे। इस पर रोजाना करीब 70 हजार वाहन गुजरेंगे। इस प्रोजेक्ट पर कुल 17843 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

जानिए कितना लगेगा टोल टैक्स

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने अभी तक इस लिंक पर लगने वाले टोल टैक्स (Toll Tax) का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 250 से 300 रुपये एक तरफ के वसूले जा सकते हैं। पहले इस पर प्रत्येक एंट्री पर 500 रुपये टोल टैक्स वसूलने की खबर आई थी। इसका विरोध करते हुए महाराष्ट्र सरकार इसे आम आदमी के लिए बहुत ज्यादा बताया था। लिहाजा अब इसमें 50 प्रतिशत की कटौती की जा सकती है।