केंद्र की तानाशाही के खिलाफ अकेला डटा हूं: CM मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

CM Bhagwant Maan News: पंजाब के सीएम मान ने कहा कि केंद्र की तानाशाही (Central Dictatorship) के खिलाफ अकेला डटा हूं। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाना हमारा कर्तव्य है। जिसे हम निभा रहे हैं। ईश्वर हमें जो भी कर्तव्य सौंपता है, उसे पूरा करने की शक्ति भी देता है। जिसके लिए हम ईश्वर के आभारी हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab की जनता फिर से लोकसभा चुनाव में AAP को आशीर्वाद देगी: CM मान

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बाघापुराना (Baghapurana) के लोगों ने जो प्यार दिया है, उसकी किसी भी मुद्रा में कोई कीमत नहीं मिल सकती। पिछली सरकारों ने पंजाबियों के साथ भेड़-बकरी की तरह व्यवहार किया। 5-5 साल की बारी में बांधकर पंजाब (Punjab) को लूटते रहे। साल 2022 से पंजाब की बागडोर ईमानदार लोगों के हाथ में है। अब लोकसभा की जिम्मेदारी इसे अपने ईमानदार उम्मीदवारों के हाथों में भी सौंपें।

ये भी पढ़ेः परिवार के साथ Amritsar के स्वर्ण मंदिर पहुंचे CM मान..मांगा जीत का आशीर्वाद

केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ अकेले लड़ रहा हूं: सीएम

पंजाब में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 2024 के लिए अकाली दल और कांग्रेसियों को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। पंजाब में दोनों पार्टियों का ये हाल है। लोग दोनों पार्टियों से टिकट लेने को तैयार नहीं हैं। पंजाब के अधिकारों के लिए मैं केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ अकेले लड़ रहा हूं। अब मुझे आपकी मदद चाहिए। मुझे 13 हथियार और दे दो। हम पंजाब का एक रुपया भी केंद्र के पास नहीं रुकने देंगे।