Punjab

Punjab: CM Mann की शादी की सालगिरह पर पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दी शुभकामनाएं

TOP स्टोरी एंटरटेनमेंट पंजाब
Spread the love

डॉ. गुरप्रीत कौर ने लिखा- आप हमेशा तरक्की करें ‘मान साहब’

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी को आज दो साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) ने सोशल मीडिया X पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें सालगिरह (Anniversary) की शुभकामनाएं दी हैं।

Pic Social Media

आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) ने लिखा, ‘शादी की सालगिरह मुबारक हो मेरे दोस्त… आपकी खुशियां बनी रहें… मैं प्रार्थना करती हूं कि आप हमेशा तरक्की पर रहें… आज हमारे जीवन का एक विशेष दिन है। हैप्पी एनिवर्सरी, मान साहब।’

ये भी पढ़ेंः Punjab News: हर क्षेत्र में नंबर-1 बनेगा पंजाब- CM मान

2022 में चंडीगढ़ में हुई थी शादी

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ के सीएम हाउस में हुई थी। यह शादी उस समय हुई जब भगवंत मान आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। दंपति की एक बेटी नियामत कौर है, जिसका पहला जन्मदिन तीन महीने पहले मनाया गया था। यह भगवंत मान की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से दो बच्चे हैं, जो विदेश में रहते हैं।

Pic Social Media

डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। उनके परिवार में तीन बहनें हैं। उन्होंने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया और 2017 में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई, जो तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद वह भगवंत मान के विशेष कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रहीं। भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी वह मौजूद थीं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: नशे के कारोबार में शामिल बड़ी मछलियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी: CM मान

डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) अब मुख्यमंत्री के साथ सक्रिय रूप से विभिन्न कार्यक्रमों में दिखाई देती हैं। हाल ही में जालंधर उपचुनाव के दौरान उन्होंने कैंप हाउस की जिम्मेदारी भी संभाली थी। उनकी यह सक्रियता और समर्थन मुख्यमंत्री के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।