आगरा में 2 ब्रह्माकुमारी बहनों ने की खुदकुशी..जनिये क्यों?

TOP स्टोरी उत्तरप्रदेश

सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया
Agra Suicide:
उत्तर प्रदेश के आगरा में दो ब्रह्माकुमारी बहनों के सुसाइड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

आगरा के जगनेर (Jagner) थाना क्षेत्र में स्थित ब्रह्माकुमारी के आश्रम (Brahma Kumari’s Ashram) में दोनों सगी बहनों ने बीते शुक्रवार रात को आत्महत्या (Suicide) कर ली है। दोनों बहनों के शव पंखे से लटके हुए मिले थे। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। आत्महत्या करने से पहले दोनों ने 3 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें आश्रम के चार कर्मचारियों (Employees) को उनकी खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को आसाराम की तरह आजीवन कारावास की सजा दिलाने के लिए कहा. दोनों बहनों ने लिखा है, “योगी जी इन आरोपियों को आसाराम बापू की तरह उम्रकैद की सजा दिलाना.’

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः योगी सरकार का तोहफ़ा..इन जिलों में खुलेंगे 4 नए विश्वविद्यालय

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः CM योगी का यूपी के लाखों कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट
8 साल पहले ली थी ब्रह्माकुमारी की दीक्षा
दोनों बहनों ने 8 साल पहले आश्रम में दीक्षा ली थी। वहीं 4 साल पहले जब जगनेर के बसई रोड पर ब्रह्मकुमारी आश्रम (Brahma Kumari Ashram) बना तभी से रहने लगी थी। इनमें बड़ी बहन का नाम एकता है। जो 37 वर्ष की थी और दूसरी बहन शिखा 34 वर्ष की थी। वहीं मृतक बहनों में से शिखा ने एक पेज का सुसाइड नोट लिखा है। जबकि एकता ने दो पेज का सुसाइड नोट (Suicide Note) लिखा है। शिखा ने सुसाइड में दोनों बहनों के पिछले एक साल से परेशान होने का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार आश्रम के नीरज सिंघल, धौलपुर के ताराचंद, नीरज के पिता और ग्वालियर के आश्रम में रहने वाली एक महिला को ठहराया है।
दोनों बहनों ने सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
आपको बता दें कि खुदकुशी से पहले दोनों बहनों ने सुसाइड नोट भी लिखा है। हमारे साथ कोई नहीं है हम अकेले पड़ गए हैं। इसलिए यह कदम उठाना पड़ रहा है। और उसे आश्रम के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप (Serious Allegations) लगाए हैं और उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दोनों बहनें पिछले काफी समय से तनाव में चल रही थी। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे प्यारे भाई सोनवीर और एन सिंह से प्रार्थना है कि इस केस को आप दोनों बहनों की तरफ से लड़ना। इन चारों हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हमारी मौत के बाद इस सेंटर को गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए ले लिया जाए और आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी जाए।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
ब्रह्मकुमारी के आश्रम में दो बहनों की मौत की जानकारी मिलते ही डीसीपी सोनम कुमार (Sonam Kumar) पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आसपास के इलाके की छानबीन की गई। पुलिस ने मौके से लिखित सुसाइड नोट भी बरामद किया है। दोनों बहनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi