CM योगी का यूपी के लाखों कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश राजनीति

सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया

CM Yogi Diwali Gift 2023: दिवाली से ठीक पहले केन्द्र के साथ अलग-अलग राज्य की सरकारें अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को दिवाली का गिफ्ट बांटने में लगी है। इस दिवाली यूपी की योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के चार फीसदी महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ 7000 रुपए बोनस देने की घोषणा की है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़े: बिजली उपभोक्ताओं को योगी सरकार का तोहफ़ा..देखिए कितनी मिलेगी छूट?

Pic Social Media

ये भी पढ़े: यूपी के 15 करोड़ लोगों को पीएम मोदी का दीवाली गिफ्ट, पढ़िए पूरी खबर
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी सूचना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया है कि यूपी के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, यूजीसी कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसी प्रकार सभी राज्य कर्मचारियों व कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर सात हजार रुपये बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। और आप सभी को दीपावली की अग्रिम बधाई भी दी है।
14 लाख को दिवाली बोनस, 16 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 46% का लाभ
राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 16.35 लाख राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों को 46% डीए का लाभ मिलेगा। नई दरें 1 जुलाई 2023 से लागू होंगी। ऐसे में चार महिने के एरियर का भी भुगतान दिया जाएगा। जो भविष्य निधि खाते में जमा होगा। वहीं 14.82 लाख अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। कर्मचारियों को नवंबर माह के वेतन के साथ दिसंबर में डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों के डीए पर हर महीने 215 करोड़ और अराजपत्रित कर्मियों के बोनस पर 1022 करोड़ का अतिरिक्त व्ययभार आने का अनुमान है। यह सभी कर्मचाारियों के लिए खुशिओं का अवसर है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi