Haryana

Haryana: देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

TOP स्टोरी Trending हरियाणा
Spread the love

Haryana के सोनीपत में एक बार फिर वीआईपी नंबर प्लेट ने नया इतिहास रच दिया है।

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) में चारपहिया वाहनों के वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबरों की ऑनलाइन नीलामी (Online Auction) के दौरान एक नया रिकॉर्ड बना है। कुंडली क्षेत्र के फैंसी नंबर HR88B8888 ने इस बार 1 करोड़ 17 लाख रुपये की ऐतिहासिक बोली हासिल की है। माना जा रहा है कि यह अब तक देश में किसी भी वीआईपी नंबर पर लगी सबसे महंगी बोली है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

कैसे होती है नीलामी?

हरियाणा में फैंसी नंबरों (Fancy Numbers) की नीलामी ऑनलाइन की जाती है। इसके लिए आवेदन शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक लिए जाते हैं और नीलामी परिणाम बुधवार शाम 5 बजे घोषित किए जाते हैं। पूरी प्रक्रिया fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर पूरी होती है।

मंगलवार शाम 5 बजे बोली हुई समाप्त

अधिकारियों के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे तक बोली प्रक्रिया खत्म हुई और तब HR88B8888 की बोली 1.17 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी थी। हालांकि, यह नंबर अभी खरीदा नहीं गया है। बोली लगाने वाले व्यक्ति को अगले 5 दिनों के भीतर पूरी राशि जमा करनी होगी, तभी यह नंबर औपचारिक रूप से ब्लॉक किया जाएगा।

कुंडली क्षेत्र का खास VIP नंबर

यह विशेष फैंसी नंबर सोनीपत के कुंडली क्षेत्र का है और इसी RTO में वाहन का रजिस्ट्रेशन भी होगा। ‘8888’ सीरीज की हमेशा से मांग अधिक रहती है। HR88B8888 में मौजूद चार बार 8 को बेहद शुभ और खास माना जाता है, जिसकी वजह से इसकी कीमत और भी बढ़ गई।

Pic Social Media

बोली लगाने वाले की पहचान फिलहाल गुप्त

नीलामी अधिकारियों ने कहा कि बोली लगाने वाले की पहचान सामने नहीं आई है। नियमों के तहत बोली समाप्त होने के बाद ही आगे की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाती है। यदि बोली लगाने वाला तय समय में राशि जमा नहीं करता है, तो यह नंबर दोबारा नीलामी में उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Vehicle Fitness: गाड़ी रखने वालों के लिए बुरी ख़बर, अब पहले से 10 गुना ज़्यादा जेब कटेगी

HR88B8888 का खास मतलब क्या है?

एक्सपर्ट बताते हैं कि ‘8888’ नंबर की बाजार में सबसे अधिक डिमांड रहती है। इस रजिस्ट्रेशन में कुल 6 बार 8 शामिल है अंकों में चार बार, और अक्षर ‘B’ भी आठ जैसा दिखाई देता है। वहीं HR का मतलब हरियाणा है और 88 बधरा सबडिवीजन का RTO कोड दर्शाता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

देश में अब तक की सबसे ऊंची बोली का दावा

अधिकारियों का कहना है कि भारत में किसी भी VIP नंबर पर अब तक इतनी बड़ी बोली नहीं लगी। इससे पहले भी हरियाणा के कई जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल में महंगी बोलियों के मामले आए हैं, लेकिन सोनीपत का यह नंबर उन सभी को पीछे छोड़ चुका है।

ये भी पढ़ेंः Apple Layoff: आईफ़ोन बनाने वाली कंपनी ने दर्जनों कर्मचारियों को क्यों निकाला?

फैंसी नंबरों के प्रति बढ़ती दीवानगी

वाहन मालिकों में आकर्षक और शुभ माने जाने वाले नंबरों ‘0001’, ‘7777’, ‘8888’, ‘9999’ की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, शुभ मान्यता और प्रतिष्ठा के कारण खरीदार इन नंबरों पर भारी रकम खर्च करने से भी नहीं हिचकते।