ABP News

ABP News: वरिष्ठ पत्रकार विभा कौल जाते-जाते पत्रकार साथियों को बड़ा मैसेज दे गईं

TV
Spread the love

ABP News: एबीपी न्यूज़ की सीनियर जर्नलिस्ट विभा कौल भट्ट का 2 दिन पहले निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हार्ट की सर्जरी के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर है।

एबीपी न्यूज़ की TRP में सास, बहू और साजिश जैसे शो देकर मील का पत्थर साबित करने वाली विभा कौल हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। लेकिन वो उन पत्रकार साथियों और पत्रकार बच्चों के लिए मिसाल छोड़ गई कि मेहनत से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

ये भी पढ़ेंः AajTak: आजतक ने बिहार काउंटिंग के दिन दिखाई धमक, बना नंबर-1 चैनल

वरिष्ठ टीवी पत्रकार संजय सिन्हा ने लिखा- विभा ने टीवी सोप ओपेरा की कहानियों और उनसे जुड़े कलाकारों की कहानियों को टीवी न्यूज चैनल में पेश किया, दोपहर के समय। उससे पहले दोपहर का समय टीआरपी वाली कमाई का समय नहीं होता था। शाम सात से रात दस बजे तक का समय कमाई का होता था।

लेकिन ये विभा ही थी, जिसने स्टार (एबीपी) न्यूज चैनल पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को रंग दिया और वो कार्यक्रम इतना बड़ा हो गया, कि जब अमेरिका से लौट कर आने के बाद मैंने ‘आजतक’ ज्वाइन किया तो एक समय था जब पूरा प्रबंधन, संपादकीय विभाग इस जुगत में लगा था कि कैसे एबीपी के उस कार्यक्रम को टक्कर दें। आजतक ने उसी से प्रभावित होकर सास बहू और बेटियां शो शुरू किया। दोपहर के समय को प्राइम टाइम में बदलने की फिर सबने कोशिश की लेकिन वो बात बनी ही नहीं।

ये भी पढ़ेंः NDTV INDIA: सीनियर एंकर सुमित अवस्थी ने एनडीटीवी क्यों छोड़ दी?

एक ऐसा समय भी आया था, जब कभी विभा को हायर करने के लिए हमने बहुत कोशिश की लेकिन विभा टस से मस नहीं हुई। अधिक पैसे ऑफर किए, लेकिन उसने कहा कि वो जहां है खुश है। विभा ने मनोरंजन न्यूज की दुनिया में जो हासिल किया, वो कमाल ही था। वो हमेशा खुश रहती थी।

पत्रकारिता जगत ने विभा कौल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।