Haryana

Haryana: हरियाणा को CM सैनी का तोहफा..PM आवास योजना के तहत 36000 परिवारों को जारी किए 151 करोड़ रुपये

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana News: हरियाणा के लोगों को सीएम नायब सैनी ने तोहफा दिया है।

Haryana News: हरियाणा के लोगों को सीएम नायब सैनी ने तोहफा दिया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत राज्य के 36 हजार पात्र परिवारों को अपने पक्के मकान बनाने के लिए 151 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की पहली किस्त जारी की। इस अवसर पर सीएम सैनी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज गरीब परिवारों के लिए एक बेहतर भविष्य की शुरुआत होगी, क्योंकि आज से इन परिवारों के सपने को पंख मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ेः Haryana में किसानों को वैकल्पिक फसलों के लिए मिलेगा 8000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन- CM Nayab Saini

Pic Social Media

हर परिवार को 45 हजार रुपये की सहायता

आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रत्येक पात्र परिवार के बैंक खाते में मकान निर्माण के लिए 45 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। यह राशि सीएम नायब सैनी ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जारी की। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों के उपायुक्त और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डिजिटल माध्यम से जुड़े थे।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि उसका अपना घर हो, और आज राज्य में 36 हजार मकानों का निर्माण शुरू हो रहा है, जो इन परिवारों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने अपने चुनाव घोषणापत्र में वादा किया था कि राज्य के शहरों और गांवों में गरीब परिवारों को 5 लाख मकान दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ेः Haryana: कांग्रेस कार्यकाल में हरियाणा पुलिस भर्ती मामले पर महाविधवक्ता से राय लेगी सरकार- CM Saini

पीएम आवास योजना का महत्वपूर्ण कदम

सीएम सैनी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पीएम ग्रामीण आवास योजना शुरू की, जिससे हर परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार ने इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री आवास योजना भी लागू की है, जो गरीबों को अपने पक्के घर का सपना साकार करने में मदद करेगी।