Haridwar: उत्तराखंड पुलिस की सतर्कता से बची जान, वीडियो वायरल
Haridwar News: सावन के पवित्र महीने में चल रही कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के बीच हरिद्वार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान और अर्जुन अवॉर्ड दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) हरिद्वार में गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। सौभाग्य से, वहां मौजूद उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उन्हें सुरक्षित बचा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए पूरा वीडियो…
पुलिस का त्वरित रेस्क्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) ने 23 जुलाई की शाम 4:20 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को गंगा के तेज बहाव से बचाए जाने का दृश्य दिखाया गया है। पुलिस ने पोस्ट में लिखा, ‘स्टार कबड्डी खिलाड़ी… और उत्तराखंड पुलिस का स्टार रेस्क्यू! अर्जुन अवॉर्डी व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंस गए। 40वीं वाहिनी ने तुरंत कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित निकाला’
ये भी पढ़ेंः Windham Fall: मिर्जापुर के विंडम फॉल में चुड़ैलों का हमला Live!

सावन में कांवड़ यात्रा का उत्साह
सावन के महीने में हरिद्वार (Haridwar) में कांवड़ यात्रा जोर-शोर से चल रही है। अब तक करीब 3.5 करोड़ कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। हालांकि, गंगा के तेज बहाव के कारण कई बार हादसे भी हो जाते हैं। ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस और जल पुलिस 24 घंटे तैनात रहती है।
कौन हैं दीपक हुड्डा?
हरियाणा के रोहतक निवासी दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) प्रो कबड्डी लीग के पूर्व कप्तान हैं और उन्होंने भारत को कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गौरव दिलाया है। उनकी पत्नी स्वीटी बूरा भी एक अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हैं और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। लेकिन, इस स्पोर्ट्स कपल के रिश्ते में खटास की खबरें भी चर्चा में रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ेंः Cheapest House: इस देश में सिर्फ 100 रुपए में मिल रहा है घर, लेकिन उसकी शर्तें भी जान लीजिए
वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की तत्परता और दीपक हुड्डा के रेस्क्यू की पूरी प्रक्रिया देखी जा सकती है। यह घटना कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की महत्ता को भी उजागर करती है।
