Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी से अच्छी खबर है। बता दें कि फ्लैट खरीदारों को जल्द ही कब्जा मिल जाएगा।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी से अच्छी खबर है। बता दें कि आरजी लग्जरी होम प्रोजेक्ट (RG Luxury Home Project) में फंसे 600 खरीदारों (Buyers) को फ्लैट पर कब्जा जल्द ही मिल जाएगा। ग्रेनो प्राधिकरण (Greno Authority) ने प्रोजेक्ट के 7 टॉवर में बने फ्लैट के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (Occupancy Certificate) जारी कर दिया। दिवालिया प्रक्रिया में होने के बावजूद 7 टावरों का ओसी जारी होने से खरीदारों से फ्लैट मिलने की उम्मीद जगी है। इस प्रोजेक्ट में करीब 14 सालों से खरीदार फ्लैट (Buyer Flat) मिलने के इंतजार में है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Greater Noida West: संस्कृति और कासा रॉयल के फ्लैट खरीदारों के लिए ख़ुशख़बरी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह प्रोजेक्ट लंबे समय से दिवालिया प्रक्रिया में है। प्रोजेक्ट का निर्माण एनसीएलटी (NCLT) से नियुक्त अंतरिम समाधान पेशेवर (IRP) की निगरानी में जारी हैं। दावा है कि बाकी खरीदारों को अगले साल कब्जा दिया जाएगा। सेक्टर 16 बी स्थित आरजी लग्जरी होम्स प्रोजेक्ट का निर्माण साल 2010 में शुरू हुआ था। बिल्डर ने 3 वर्षों में कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं कर सका।
इन चारों टावरों में बने फ्लैटों की ओसी जारी
पहले चरण के 9 टावर में 1918 फ्लैटों का निर्माण होना था। निर्माण पूरा नहीं होने पर खरीदारों ने एनसीएलटी (NCLT) का दरवाजा खटखटाया। NCLT के आदेश के बाद अक्टूबर, 2021 में आईआरपी (IRP) की निगरानी में बिल्डर ने प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू किया। पिछले साल 4 टावर ए, बी, सी और एम का निर्माण पूरा हो गया। प्राधिकरण ने फरवरी, 2024 में इन चारों टावरों में बने 854 फ्लैट की ओसी जारी की थी।
वहीं अब 3 और टावर में 600 फ्लैट (Flat) का निर्माण भी पूरा हो गया हैं। प्राधिकरण ने इनका ओसी भी जारी कर दिया हैं। आईआरपी मनोज कुलश्रेष्ठ का कहना है कि एनसीएलटी में प्रोजेक्ट के पहुंचने के कारण तय समय में इसका समाधान करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन अब 1454 फ्लैटों का निर्माण पूरा हो चुका हैं।
आरजी ग्रुप के निदेशक ने किया दावा
बता दें कि प्रोजेक्ट (Project) के फेज वन में 1918 खरीदार हैं। इनमें से 1454 खरीदारों के घर मिलने का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन 454 खरीदार अभी भी बाकी हैं। इन्हें फ्लैट पर कब्जा मिलने में एक साल का और इंतजार करना पड़ सकता है।
आरजी ग्रुप के निदेशक हिमांशु गर्ग (Himanshu Garg) ने दावा किया है कि शेष 2 टावर में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं। जल्दी ही निर्माण पूरा कर शेष खरीदारों को भी कब्जा दिया जाएगा।
