Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी में अब बैचलर्स को किराये पर फ्लैट नहीं मिलेगा।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी (Society) में अब बैचलर्स (Bachelors) को किराये पर फ्लैट नहीं मिलेगा। सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने फ्लैट मालिकों (Flat Owners) के साथ मिलकर यह निर्णय लिया है। एओए का दावा है कि इस फैसले के बाद सोसाइटी में अब कोई भी बैचलर नहीं रह रहा है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी (Gaur Saundaryam Society) के एओए के वाइस प्रेजिडेंट मनीष बंसल ने कहा कि सोसाइटी में 15 टावर और लगभग 2068 परिवार हैं। निवासियों ने सर्वसम्मति से बैचलर्स के बजाय परिवारों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। यदि कोई फ्लैट मालिक अपने फ्लैट को किराए पर देना चाहता है, तो मेंटेनेंस टीम रेंट एग्रीमेंट की गहन जांच करती है। जांच के बाद ही फ्लैट किराए पर देने की अनुमति दी जाती है। अगर कोई मालिक बैचलर्स को फ्लैट देने की बात करता है, तो मेंटेनेंस टीम तुरंत मना कर देती है। मनीष बंसल ने दावा किया कि सोसाइटी के किसी भी फ्लैट में बैचलर्स नहीं रह रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी का प्लॉट खरीदने का गोल्डन मौका
बैचलर्स से क्यों दिक्कत?
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की ही पूर्वांचल सिल्वर सिटी 2 के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि पहले कुछ फ्लैट मालिकों ने किराए के लालच में अपने फ्लैट लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक-युवतियों को दे दिए थे। क्योंकि सोसाइटी में ज्यादातर परिवार रहते हैं, इसलिए बैचलर्स के रहने से निवासियों को असुविधा होती थी। रात में कई बार शिकायतें मिलीं, जिसके बाद आरडब्ल्यूए और निवासियों ने बैचलर्स को फ्लैट न देने का फैसला लिया। इस सोसाइटी में लगभग 624 परिवार रहते हैं। हाल ही में एक बैचलर के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसे सोसाइटी से बाहर किया गया।
पहले भी लग चुकी हैं ऐसी पाबंदियां
नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) में इस तरह के नियम पहले भी लागू किए गए हैं, लेकिन कई बार विरोध के बाद इन्हें वापस लेना पड़ा। सेक्टर 99 की सुप्रीम टावर सोसाइटी में किरायेदारों के यहां बैचलर मेहमानों को रुकने पर रोक लगाने का नियम बनाया गया था, जिसका विरोध हुआ। इसी तरह, दिसंबर 2022 में एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी में बैचलर्स को किराए पर फ्लैट देने पर पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन विरोध के बाद इसे वापस लिया गया।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा छात्रों-सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर
गौड़ सौंदर्यम (Gaur Saundaryam) और पूर्वांचल सिल्वर सिटी 2 जैसी सोसाइटीज का कहना है कि परिवारों के साथ रहने से परिसर में शांति और सामंजस्य बना रहता है। बैचलर्स के रहने से होने वाली असुविधाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। लेकिन, ऐसे नियमों पर पहले हुए विरोधों ने सवाल उठाए हैं कि क्या इस तरह की पाबंदियां उचित हैं।
