Lucknow Murder News

Lucknow में युवक ने कर दी अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, जानिए क्या थी वजह?

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

राजधानी Lucknow से एक बड़ी खबर सामने आई है। थाना नाका क्षेत्र में स्थित एक होटल में एक युवक ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी है।

Lucknow Murder News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक बड़ी खबर सामने आई है। थाना नाका क्षेत्र में स्थित एक होटल (Hotel) में एक युवक ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या (Murder) कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ेः UP News: इनोवेशन के लिए विकसित किये जाएं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: CM Yogi

Pic Social Media

पुलिस की पूछताछ में अरशद ने बताया क उसका पिता बदरुद्दीन आत्महत्या करने के इरादे से होटल से निकला है। पुलिस अब आत्महत्या की आशंका और हत्या के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के कारण हत्या की है। पहले अरशद ने वारदात में सिर्फ खुद के शामिल होने की बात कही। हालांकि, पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने पिता के शामिल होने का राज उगल दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा के इस्लाम नगर निवासी 7 लोगों का परिवार 30 दिसंबर लखनऊ आया। चारबाग के पास नाका इलाके में होटल शरनजीत में कमरा लिया। होटल में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ। 31 दिसंबर की रात बदरूद्दीन ने अपने बेटे अरशद (24) के साथ मिलकर पत्नी आसमां, 4 बेटियां आलिया (9), अक्सा (16), अल्शिया (19) और रहमीन (18) की हत्या की। पांचों की हत्या के बाद बदरूद्दीन होटल से चला। अरशद होटल में ही बैठा रहा।

Pic Social Media

अरशद ने मां और बहनों की हत्या के बाद होटल को सूचना दी। होटल वालों ने पुलिस बुलाई। पुलिस पहुंची तो अरशद कमरे में शवों के पास बैठा मिला। मृतकों के गले और कलाई पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में अरशद ने पिता के साथ वारदात करने की बात कबूल की है। अरशद ने पुलिस को बताया कि पिता आत्महत्या के लिए होटल से निकले हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ेः UP: Lakhimpur Kheri में विदेशी मेहमान..स्वागत तो बनता है..

Pic Social Media

पुलिस की टीम CCTV खंगाल रही

हत्या कैसे हुई? सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद कमरा सील कर दिया। बेडशीट और दूसरे सबूत इकट्ठा किए हैं। घटना के बाद होटल के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। होटल के दूसरे मेहमानों से भी पूछताछ की जा रही है। डीसीपी लखनऊ रवीना त्यागी (Raveena Tyagi) ने बताया कि आगरा के रहने वाले 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।