Noida: Big news for students and government employees on 23rd July

Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा छात्रों-सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर

TOP स्टोरी ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

नोएडा में 23 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल और दफ्तर, डीएम ने दिया आदेश

Noida : नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूली छात्रों और सरकारी कर्मचारियों के लिए 23 जुलाई का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। वजह भी जान लीजिए। 23 जुलाई को सरकारी अवकाश रहेगा. इसे लेकर डीएम मनीष वर्मा ने सार्वजनिक आदेश जारी किया है. डीएम द्वारा जानकारी दी गई है कि कल होने वाले जलाभिषेक की वजह से सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी का प्लॉट खरीदने का गोल्डन मौका

अवकाश को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों को भी सूचित कर दिया गया है. आदेश में कहा गया कि कल यानी 23 जुलाई 2025 को सभी स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे. महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्री अलग-अलग मंदिरों में जाकर भगवान शिव पर जल अपर्ण कर पूजा-अर्चना करेंगे. इस दौरान भारी मात्रा में कांवड़ यात्री होंगे. इसलिए जगह-जगह भारी भीड़ जुटने की संभावना है. सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए जिले में अवकाश घोषित किया गया है. अब 24 जुलाई को यानी शिवरात्रि के अगले दिन सभी स्कूल और दफ्तर खुलेंगे.

कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम

शिवरात्रि होने के कारण लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे. प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए.