Greater Noida West

Greater Noida West: देविका गोल्ड होम्स के युवाओं ने वाक़ई कमाल कर दिया

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सैकड़ों पौधे भी बांटे गए

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम सोसाइटी (Devika Gold Homes Society) में 76वें गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके साथ ही, देश के प्रतिष्ठित युवा कवियों डॉ. ज्ञानेंद्र शुक्ल वत्सल, प्रखर पुंज, राहुल झा और पवनेश तिवारी गाजीपुरिया ने देशप्रेम और हास्य रस की कविताओं से उपस्थित लोगों को सम्मोहित कर दिया।
ये भी पढ़ेः Greater Noida: जश्न-ए-जुनूं 8: ‘एकलव्यम् अष्टम्’ समागम में जुनूनियत का शानदार प्रदर्शन

कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो सौ पौधों का वितरण भी किया गया। यह आयोजन ‘ग्रुप ऑफ देविका रेजिडेंट्स’ (Group Of Devika Residents) द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद सिंह, आशीष कुलकर्णी, शिवानंद पाढ़ी, अमित सिंह, एम एस रावत, चंद्रशेखर, आशीष अनन, रोहित जायसवाल, गीतिका दूबे, श्रुति कुलकर्णी, राजेश पांडे, मुकुल मिश्रा, अभिषेक जैन, मनोज सैन, सपन सेठ जैसे कई योगदानकर्ताओं का महत्वपूर्ण हाथ रहा।

ये भी पढ़ेः Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से बिना जाम अलीगढ़-बुलंदशहर..जानिए कैसे?

कार्यक्रम के समापन पर संयोजक दीपक दूबे ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को विशेष रूप से बधाई दी।