IndiGo Flight

IndiGo Flight: इंडिगो की उड़ानें चौथे दिन भी बुरी तरह प्रभावित, दिल्ली से दोपहर 3 बजे तक सभी फ्लाइट्स कैंसिल

TOP स्टोरी Trending दिल्ली
Spread the love

IndiGo Flight Cancellations: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में लगातार चौथे दिन भी अव्यवस्था बनी रही।

IndiGo Flight Cancellations: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (Indigo) में लगातार चौथे दिन भी अव्यवस्था बनी रही। आज शुक्रवार सुबह ही 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गईं और सबसे बड़ा असर दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर दिखा। यहां दोपहर 3 बजे तक इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। कुल मिलाकर, चार दिनों में कैंसिल हुई उड़ानों की संख्या 1000 के पार पहुंच चुकी है, जिससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

देश के बड़े एयरपोर्ट्स पर हालात बिगड़े

आपको बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर आज शुक्रवार को 104 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि बेंगलुरु में 102 फ्लाइट्स प्रभावित रहीं। हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी 92 उड़ानें कैंसिल की गईं। पुणे में आधी रात से सुबह 8 बजे के बीच 32 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, वहीं तिरुवनंतपुरम में 4 और 5 दिसंबर को दर्जनों उड़ानें देरी से पहुंचीं या रद्द हुईं।

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से कहा कि ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते घरेलू उड़ानें देरी से चल रही हैं और कई रद्द हैं। एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी कि वे निकलने से पहले एयरलाइन से अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें।

ये भी पढ़ेंः Whatsapp: फ़ोन से SIM निकालते ही बंद हो जाएगा आपका Whatsapp, जानिए क्यों?

क्यों हो रही हैं इतनी उड़ानें रद्द?

पुणे एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, कई उड़ानों के रद्द होने की वजह फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) और क्रू मेंबर्स की कमी है। कई इंडिगो विमान पार्किंग बे में खड़े रहे क्योंकि उनमें ऑपरेटिंग क्रू उपलब्ध नहीं था। इससे पार्किंग बे सीमित हो गए और अन्य एयरलाइनों की उड़ानों में भी देरी होने लगी। नागपुर-पुणे की एक उड़ान को भी FDTL के कारण हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यात्रियों का गुस्सा और परेशानियां

देशभर में यात्रियों को बिना जानकारी, उचित सहायता या खाने-पीने की सुविधा के घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहना पड़ा। कई लोगों ने इंडिगो से बेहतर कम्युनिकेशन, समय पर अपडेट और फंसे हुए यात्रियों के लिए जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। शुक्रवार को ही 500 से अधिक उड़ानें लेट या रद्द हो चुकी थीं।

DGCA ने मांगे जवाब, इंडिगो ने मांगी छूट

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने इंडिगो से ऑपरेशनल स्थिरता पर पूरा प्लान मांगा है। इंडिगो ने DGCA से FDTL नियमों में अस्थायी छूट की मांग की है और भरोसा दिलाया है कि 10 फरवरी 2026 तक संचालन सामान्य हो जाएगा। DGCA ने बताया कि इंडिगो के A320 विमानों के लिए विशेष प्रावधान 10 फरवरी तक लागू रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Indigo: इंडिगो की 100 से ज़्यादा उड़ानें रद्द, दर्जनों में घंटों की देरी, इंडिगो एयरलाइंस के संकट की वजह क्या है?

तेजी से बढ़ रहे हैं कैंसिलेशन

इंडिगो की रद्द उड़ानों में अचानक तेज उछाल आया है। हर दिन लगभग 170 से 200 उड़ानें रद्द हो रही हैं, जो सामान्य स्थिति से कहीं ज्यादा है। एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि ऑपरेशनल स्थिति को सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं।