UP की इस महिला के करोड़ों फैन्स..वजह सुनकर आप भी हैरान रह जाएँगे

Trending उत्तरप्रदेश

UP News: उत्तर प्रदेश की एक महिला सोशल मीडिया पर रातों रात वायरल हो गयी हैं। यूपी के एक छोटे से गांव में रहने वाली एक भाभी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने का कारण भी बहुत खास है। आपको बता दें कि इस समय तक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की इस भाभी के वायरल वीडियो (Viral Video) को करोड़ों लोग देख चुके हैं। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश की वायरल भाभी के बारे में और यह भी जानेंगे कि क्यों हो गई हैं यह भाभी इतनी वायरल ?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Greater नोएडा में 200 छात्रों को बीमार करने वाले हॉस्टल पर कार्रवाई..पढ़िए पूरा मामला

कौन हैं वायरल भाभी

बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने वाली भाभी का नाम यशोदा लोधी है। यशोदा लोधी मूल रूप से यूपी के सिराथू गांव की रहने वाली हैं। उत्तर प्रदेश की यशोदा लोधी (Yashoda Lodhi) को लोग प्यार से भाभी जी बुलाते हैं। उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो का हेडिंग (Heading) बेहद खास है। उत्तर प्रदेश की भाभी के वीडियो का हैडिंग है “इंगिलश विद देहाती मैडम” इस हैडिंग से ही आप समझ गए होंगे कि उत्तर प्रदेश की इस वायरल भाभी का ताल्लुक अंग्रेजी भाषा से है।

Pic Social Media

अंग्रेजी पढ़ाने का अंदाज है निराला

वर्तमान समय में अंग्रेजी बोलना एक फैशन बन गया है। देखा जाए तो अंग्रेजी को लोगों के ज्ञान का माध्यम भी माना जाने लगा है, लेकिन शायद लोग इस बात को भूल जाते हैं कि, अंग्रेजी केवल एक भाषा है, इंसान के ज्ञान का मानक नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूपी के ग्रामीण इलाके की महिला फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती नजर आ रही है, जिन्हें देखकर अंग्रेजी को ज्ञान का मानक समझने वालों की बोलती बंद हो जाएगी। सोशल मीडिया पर फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती इस महिला का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। वीडियो में सिर पर पल्लू ओढ़े दिख रही यह महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोलने के साथ-साथ लोगों को बोलना भी सिखा रही हैं। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि महिला सिर्फ 12वीं पास है, बावजूद इसके गजब तरीके से इंग्लिश में बात करती नजर आती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर महिला के फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने और सिखाने के एक से बढक़र एक वीडियो मौजूद हैं।

आपको बता दें कि वायरल हो रही महिला के वीडियो का नाम ही इंग्लिश विध देहाती मैडम है। वीडियो में महिला का अंदाज और इंग्लिश सिखाने का तरीका लोगों को खूब भा रहा है। यही कारण है कि, वीडियो इतना देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, महिला के अंदर बहुत ज्यादा आत्मविश्वास है। दूसरे यूजर ने लिखा, सिर्फ चेहरा नहीं मायने रखता, इंसान के स्किल मायने रखते हैं।