YEIDA Plot Scheme

YEIDA Plot Scheme: मकान से लेकर दुकान की स्कीम की डिटेल जान लीजिए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

YEIDA Plot Scheme: यीडा ने निकाली प्लॉट स्कीम, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

YEIDA Plot Scheme: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) में जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। आपको बता दें कि खुद का उद्योग लगाना चाहते हैं तो यमुना प्राधिकरण (YEIDA) की नई योजना आपके लिए शानदार मौका है। अब आप नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) के पास उद्योग स्थापित कर सकते हैं। यीडा ने औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए प्लॉट योजना (Plot Plan) निकाली है। यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) की इस योजना में विशेष रूप से अपैरल, खिलौने और फर्नीचर पार्क जैसी पर्यावरण-अनुकूल इकाइयों को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने में लोगों को भागीदार बना रही है।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Medicine: भूलकर भी ना लें ये दवाये, सैंपल हो गए हैं फेल!

यमुना प्राधिकरण की इस योजना के तहत सेक्टर 29, 32 व 33 में कुल 55 औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन होगा। इसमें पर्यावरण अनुकूल इकाइयों की स्थापना होगी। योजना में आवेदन के लिए 29 मई तक का मौका है। औद्योगिक प्लॉट योजना में 8 हजार वर्गमीटर तक के 50, व उससे बड़े पांच प्लॉट शामिल हैं। इस योजना में छोटे और बड़े दोनों उद्यमियों को बराबर का अवसर मिलेगा। इस योजना में प्लॉटों का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। ईमानदारी और पारदर्शिता से होने वाली ये नीलामी जुलाई महीने में आयोजित होगी।

यीडा की इस योजना में सबसे बड़ा प्लॉट 22.91 करोड़ रुपये की प्रीमियम राशि के साथ है। यह उन निवेशकों के लिए खास मौका है जो बड़े स्तर पर उद्योग लगाना चाहते हैं। प्लॉटों पर दाल मिल, टेलीकॉम उपकरण, एक्स-रे मशीन जैसे सामान्य उद्योग भी लगाए जा सकेंगे. इससे रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

ये भी पढे़ंः Covid 19: कोविड 19 के नए वेरिएंट कितने खतरनाक हैं, पढ़िए डिटेल

यीडा ने निकाली ग्रुप हाउसिंग की योजना

आपको बता दें कि यीडा सिर्फ उद्योग के लिए ही नहीं, बल्कि घर के सपनों को भी साकार करने का मौका दे रहा है। ग्रुप हाउसिंग योजना (Group Housing Scheme) के तहत 17 प्लॉटों की नीलामी की जाएगी। यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) में लोगों को घर बनाने का मौका मिलेगा। प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग प्लॉाट के लिए योजना निकाली है। इस योजना में 17 प्लॉटों का नीलामी के आधार पर आवंटन किया जाएगा। इस योजना में आवेदन की आखिरी तिथि 10 जून रखी गई है।