Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में इन 15 जगहों पर बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में इन स्थानों पर बनने जा रहा है EV चार्जिंग स्टेशन

Greater Noida: अगर आपके पास बी इलेक्ट्रिक वाहन है या खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। आपको बता दें इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicles) चलाने वाले लोगों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) बड़ी राहत देने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन (EV Charging Stations) स्थापित करने के लिए 15 स्थान चिह्नित कर लिए हैं। योजना को सफल बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम उन शहरों का अध्ययन करेगी, जहां पर यह व्यवस्था सबसे ज्यादा कारगर साबित हो रही है। इसके बाद टेंडर जारी किए जाएंगे।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Supertech Ecovillage-1: सोसायटी में रहने वाली लड़की की मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाने पर विशेष जोर दे रही है। इसके तहत प्राधिकरण ने भी व्यावसायिक चार्जिंग स्टेशन लगाने की विस्तृत योजना बनाई है। ग्रेटर नोएडा में पहले चरण में 15 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रत्येक स्टेशन पर तीन चार्जिंग पॉइंट (Charging Point) होंगे। प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान के अनुसार ईवी चार्जिंग स्टेशन के निर्माण, रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनी को सौंपी जाएगी। कंपनी का चयन करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) बना लिया गया है। उच्चाधिकारियों की अनुमति पर जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा।

इस विषय में सीईओ एनजी रवि कुमार द्वारा यह दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि उन शहरों का अध्ययन किया जाए, जहां पर ईवी चार्जिंग स्टेशन का सही तरीके से संचालन हो सकता है। किस मॉडल पर संचालन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगा, यह देखना होगा। अधिकारी के अनुसार कमाई में साझेदारी के आधार पर चार्जिंग स्टेशन का संचालन किया जाएगा। प्राधिकरण इच्छुक कंपनी को सिर्फ जमीन देगा, बाकी निर्माण सहित सारा खर्च कंपनी को ही उठाना होगा। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी को संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।

ई-बसों के संचालन की योजना

इसके साथ ही शहर में इलेक्ट्रिक यानी ई-बसों (E-Buses) के संचालन की योजना बन रही है। इसके लिए अलग से चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। ऐसे में भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की दिक्कत नहीं होगी। आने वाले समय में ईवी वाहनों की मांग बढ़ेगी, इसलिए चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करना होगा।

ये भी पढे़ंः Covid 19: कोविड 19 के नए वेरिएंट कितने खतरनाक हैं, पढ़िए डिटेल

इन स्थानों पर बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-टू, जगत फार्म, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के पास, एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी के पास, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, सेक्टर अल्फा-1 कॉमर्शियल बेल्ट, सिटी पार्क, डेल्टा-वन, अंसल प्लाजा मॉल, इंडिया एक्सपो मार्ट के पास, सेक्टर गामा-1 रेरा दफ्तर, एनआईईटी कॉलेज के पास और शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर आदि स्थान।

प्रेरणा सिंह, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए 15 स्थान चिह्नित किए गए हैं। प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन पर तीन पॉइंट होंगे। कंपनी का चयन करने के लिए प्रस्ताव जल्द जारी किया जाएगा।