Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के चार मूर्ति चौक पर अंडरपास निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने अब बिसरख से चौक की ओर जाने वाले मेन कैरिज-वे पर भी काम शुरू कर दिया है, जिसके चलते मेन रोड को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। वाहनों की आवाजाही के लिए सर्विस रोड को चौड़ा किया गया है, और ट्रैफिक को पुलिस चौकी के सामने से लेफ्ट लेकर मेन कैरिज-वे के रास्ते नोएडा की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। गौड़ सिटी या एनएच-24 जाने वाले वाहन हिंडन नदी पार कर यूटर्न ले सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार (NG Ravi Kumar) के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए परियोजना विभाग लगातार काम कर रहा है। इटैड़ा गोलचक्कर और एकमूर्ति गोलचक्कर पर यूटर्न बनाए जाने से ट्रैफिक की समस्या में काफी हद तक राहत मिली है। शाहबेरी रोड को चौड़ा करने से भी स्थिति में सुधार हुआ है। अब चार मूर्ति चौक, जो ग्रेनो वेस्ट का सबसे व्यस्त चौराहा है, पर अंडरपास बनाकर जाम की समस्या को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढे़ेंः Greater Noida West: एकमूर्ति से NH-9 तक फर्राटा भरेगी आपकी गाड़ी, ये रही डिटेल
अंडरपास की विशेषताएं और लागत
यह अंडरपास 60 मीटर रोड के समानांतर बन रहा है और चौक के दोनों ओर लगभग 350-350 मीटर लंबा होगा। इस परियोजना पर करीब 92 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्राधिकरण का दावा है कि अंडरपास बनने के बाद चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। निर्माण कार्य को पूरा होने में डेढ़ साल का समय निर्धारित है, लेकिन प्राधिकरण इसे एक साल में पूरा करने की कोशिश कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रहने वाले 6 लाख लोगों के लिए गुड न्यूज़
तेजी से हो रहा काम
बिसरख की ओर से चौक तक लगभग 150 मीटर मेन कैरिज-वे पर काम शुरू होने के कारण ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। सर्विस रोड को चौड़ा कर वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की गई है। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह (Prerna Singh) ने कहा कि चार मूर्ति चौक से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए इस अंडरपास का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। वह स्वयं नियमित रूप से इसकी निगरानी कर रही हैं। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह और वर्क सर्किल एक के प्रभारी प्रभात शंकर भी कार्य की प्रगति पर नजर रखे हुए हैं और इसे जल्द पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।
