केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों ने शोक सभा में दी श्रद्धांजलि
New Delhi: राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रमुख आवासीय आयुक्त स्वर्गीय आलोक के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, सांसद मंजू शर्मा, सी पी जोशी, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार के.के. विश्नोई पूर्व मंत्री अजय सिंह किलक सहित राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा एवं अन्य विशिष्ट सेवाओं के सेवारत एवं सेवानिवृत अधिकारियों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजली अर्पित की।

नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में स्वर्गीय आलोक की स्मृति में आयोजित शोक सभा में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने 2 मिनट का मौन रखते हुए स्वर्गीय आलोक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनकी पत्नी ऋतु सिंह और पुत्र अमन व अवि सहित अन्य परिवारजनों को इस दुखद घड़ी में हिम्मत रखने की प्रेरणा दी। सभा में आई ए एस तन्मय कुमार, रोहित कुमार, सिद्धार्थ महाजन, रोली सिंह, ए एस भाटिया, आलोक रंजन, राजीव ठाकुर, आई पी एस ओम प्रकाश, रोली अग्रवाल सहित काफी संख्या में सेवारत आई ए एस, आई पी एस और सेवानिवृत अधिकारी ए के आहूजा, पांडेय, जे सी मोहंती इत्यादि भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, कहा- संकल्प से सिद्धि तक अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना है
शोक सभा में उपस्थित विभिन्न व्यक्तियों ने स्वर्गीय आलोक के साथ अपने अनुभवों को साझा कर उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक निर्णयों का स्मरण किया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय आलोक एक सुलझे हुए, नीतिनिष्ठ और दूरदर्शी प्रशासनिक अधिकारी के रूप मे जाने जाते थे और उन्हें प्रशासनिक ढ़ांचे को सशक्त बनाने में उनके सकारात्मक योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Jaipur: CM भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता से किसानों को मिल रही राहत
इस अवसर पर दिल्ली में राज्य की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजु ओम प्रकाश सहित राज्य सरकार के दिल्ली स्थित कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय आलोक का निधन सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ था। पिछले कुछ समय से आलोक का ईलाज चल रहा था।
