Aadhar Card को करा लें अपडेट, नहीं तो बैंक समेत कई सेवा हो सकती हैं बंद
Aadhar Card: अगर आपका बैंक खाता आधार से नहीं लिंक है तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि हाल ही में सरकार ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़े आधार कार्ड अपडेट (Aadhar Card Update) को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक अगर आपने फरवरी महीने के आखिरी तक बैंक खाते (Bank Accounts) से आधार लिंक नहीं कराया तो आपकी बैंकिंग सेवाएं (Banking Services) बंद की जा सकती हैं। सिर्फ यही नहीं आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं कि यह बदलाव क्या है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना होगा।
ये भी पढ़ेंः UP News: चाव से नमकीन खाने वाले इन 7 कंपनी के नमकीन से दूर रहें!

क्या है Aadhar Card अपडेट को लेकर नया नियम
आपको बता दें कि हाल ही में सरकार ने बैंकिंग सेवाओं (Banking Services) से जुड़े आधार कार्ड की जानकारी को अपडेट करने का निर्देश जारी किया है। सरकार के इस निर्देश के अनुसार अगर आपका आधार 10 साल से ज्यादा पुराना है और आपने अभी तक इसे अपडेट नहीं किया है, तो आपको इसे जल्द से जल्द अपडेट करा लीजिए। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति का आधार कार्ड 10 साल या उससे ज्यादा पुराना हो गया है तो उसे अपने दस्तावेजों को री-वेरिफाई करवाना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो बैंकिंग सेवाओं सहित अन्य कई सरकारी सुविधाएं बंद हो सकती हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आधार अपडेट में क्या क्या लगेगा
आधार अपडेट कराने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट देने होंगे
पहचान प्रमाण (Identity Proof)
जैसे कि पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या कोइ अन्य।
पते का प्रमाण (Address Proof)
जैसे कि बिजली बिल, राशन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक स्टेटमेंट आदि।
ये भी पढ़ेंः Southern Mexico में बड़ा सड़क हादसा, बस दुर्घटना में 41 लोगों की मौत, कई घायल
आधार अपडेट न करने पर होगी यह समस्या
अगर आप इस महीने के आखिरी तर अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराते हैं, तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे…
आधार अपडेट (Aadhaar Update) न होने के कारण आपकी बैंकिंग सेवाएं बंद की जा सकती है। बैंक अकाउंट में आधार लिंक न होने या पुराने आधार का वेरिफिकेशन न होने पर आपका खाता निष्क्रिय किया जा सकता है।
डिजिटल ट्रांजैक्शन पर भी रोक लगाई जा सकती है। UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाओं का प्रयोग करना मुश्किल हो सकता है।
सरकारी योजनाओं का लाभ रुक सकता है। जैसे प्रधानमंत्री योजनाओं, LPG सब्सिडी, पेंशन, राशन जैसी सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में समस्या हो सकती है।
क्रेडिट और डेबिट कार्ड ब्लॉक भी हो सकते हैं।कई बैंक आधार वेरिफिकेशन के आधार पर कार्ड सेवाएं चालू रखते हैं।
अब जानिए कैसे करें आधार अपडेट
आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प मिलते हैं। आइए जानते हैं…
आधार अपडेट की ऑनलाइन प्रक्रिया
इसके लिए आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद My Aadhaar सेक्शन में जाकर Update Document पर क्लिक करना होगा।
अब आप यहां लॉगिन करें और आधार नंबर लिखें।
जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट कर दें।
आपके डॉक्यूमेंट की जांच के बाद आधार अपडेट कर दिया जाएगा।
ऑफलाइन कैसे कराएं आधार अपडेट
इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।
आधार अपडेट फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट दें।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें।
आवेदन जमा करने के बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
आधार अपडेट के लिए कितना लगता है चार्ज
UIDAI की तरफ से आधार अपडेट की सुविधा पहले फ्री दी गई थी, लेकिन अब यह सेवा कुछ शुल्क के साथ उपलब्ध है।
ऑनलाइन अपडेट शुल्क: ₹50
आधार सेवा केंद्र पर अपडेट शुल्क: ₹100
