Greater Noida West

Greater Noida West: अरिहंत आर्डेन के सैकड़ों लोग डायरिया के शिकार..पंचशील हाइनिश का भी बुरा हाल

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: सोसायटी में लोग उबालकर पानी पीने को मजबूर

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट की सुपरटेक ईकोविलेज 1 (Supertech Ecovillage 1), अरिहंत आर्डेन, पंचशील हाइनिश और हवेलिया वैलेंसिया सोसायटी (Haveli Valencia Society) में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हो गए हैं। अरिहंत आर्डेन में 100 से अधिक लोग डायरिया (Diarrhea) का शिकार हुए हैं। इसके बाद सोसायटी की AOA ने पानी के नमूने जांच के लिए भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आई। रिपोर्ट में पानी में कॉलिफोर्म बैक्टीरिया (Coliform Bacteria) की अत्यधिक मात्रा और टीडीएस (टोटल डिस्सॉल्व्ड सॉलिड्स) का स्तर भी बहुत ज्यादा पाया गया है।
ये भी पढेः Greater Noida West: सुपरटेक इकोविलेज 1 वालों के लिए राहत भरी खबर

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि सुपरटेक ईकोविलेज 1 (Supertech Ecovillage 1) में बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य कैंप में 127 लोग बीमार पाए गए। यहां की पानी की जांच में भी कॉलिफोर्म बैक्टीरिया पाया गया है। बिसरख सीएचसी की टीम अब पंचशील हाइनिश सोसायटी में हेल्थ कैंप लगाएगी और फिर अरिहंत आर्डेन में कैंप लगेगा।

150-200 लोग हुए बीमार

अरिहंत आर्डेन (Arihant Arden) के एओए अध्यक्ष निशीथ चतुर्वेदी ने बताया कि सोसायटी में 150 से 200 लोग दूषित पानी के कारण बीमार हो गए हैं। पानी की जांच पहले दो बार की जा चुकी थी, जिसकी रिपोर्ट साफ थी। हालांकि, एओए के सेक्रेटरी लोकेश त्यागी ने बताया कि ग्रेनो प्राधिकरण के संबंधित अधिकारी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से लोग बीमार हो रहे हैं, लेकिन अब तक किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया।

‘लोग उबालकर पी रहे हैं पानी’

सोसायटी की निवासी भारती जायसवाल ने बताया कि दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हो गए हैं, लेकिन अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे। लोग अब उबालकर पानी पी रहे हैं और ब्रश तक उबला हुआ पानी से कर रहे हैं। दूषित पानी के कारण मेरी भी तबियत खराब हो गई है। बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं, लेकिन न तो कोई हेल्थ कैंप लगा है और न ही कोई अधिकारी जांच करने के लिए पहुंचे हैं।

Pic Social Media

पंचशील हाइनिश में भी स्थिति गंभीर

पंचशील हाइनिश (Panchsheel Hynish) के निवासी धीरज त्रिपाठी और राम मोहन सिंह ने बताया कि 30 से अधिक परिवारों के लोग पेट दर्द, उल्टी और दस्त से परेशान हैं। इस समय 100 से अधिक लोग बीमार हैं और यह संख्या बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बारे में दादरी विधायक तेजपाल नागर से भी शिकायत की है।

ईकोविलेज 1 में दो हेल्थ कैंप आयोजित

सुपरटेक ईकोविलेज 1 (Supertech Ecovillage 1) के निवासी आलोक रस्तोगी ने बताया कि 8 दिन पहले दूषित पानी पीने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। इसके बाद टैंक की सफाई की गई और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नमूने भी लिए हैं। एक निजी अस्पताल ने बुधवार को कैंप लगाया, जिसमें 62 लोग बीमार पाए गए। अब पानी के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Greater Noida West

बिसरख सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को ईको विलेज 1 में हेल्थ कैंप लगाया गया, जिसमें 65 लोगों ने जांच कराई। इनमें चार बच्चे भी थे, जो उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत लेकर आए थे।

ये भी पढ़ेः Cyber ​​Crime: Whtasapp मैसेज के चक्कर में गई ज़िंदगी भर की कमाई

पिछले साल भी हुआ था इसी तरह का मामला

पिछले साल सितंबर में ग्रेनो वेस्ट (Greno West) की सुपरटेक ईकोविलेज-2 सोसायटी में भी दूषित पानी पीने से सैकड़ों लोग बीमार हो गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर लोगों की जांच की थी और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसमें ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया था। यह बैक्टीरिया पेट के लिए अत्यधिक हानिकारक होता है। इसके बाद बिल्डर प्रबंधन पर जुर्माना भी लगाया गया था।