Greater Noida West

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट..25 मार्च से गाड़ी चलाने में आपके पसीने छूटेंगे!

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West के निवासियों के लिए बड़ी राहत, चौड़ीकरण के बाद कम होगा ट्रैफिक दबाव

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी मार्ग (Shahberi Road) पर रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से निजात दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने बड़ा फैसला लिया है। 25 मार्च से इस सड़क का चौड़ीकरण और सुधार कार्य शुरू होगा। यह कदम शाहबेरी, इटहेड़ा, तिलपता, गौर सिटी, किसान चौक और गाजियाबाद जाने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए राहत लेकर आएगा। लेकिन, इस कार्य के दौरान कुछ दिनों तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Greater Noida-नोएडा से दिल्ली जाने वाले..1 अप्रैल की तारीख मत भूलिएगा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इसी को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Greater Noida Traffic Police) ने एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की है। उन्होंने वाहन चालकों से इन नियमों का पालन करने की अपील की है।

ट्रैफिक डायवर्जन की योजना

इटहेड़ा से गाजियाबाद जाने वाले वाहन

  • किसान चौक या गौर सिटी मॉल चौक से तिगरी गोलचक्कर की ओर जाएं।
  • ताज हाईवे होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचें।

तिलपता से गाजियाबाद जाने वाले वाहन

  • एक मूर्ति गोलचक्कर से दाएं मुड़ें।
  • रोजा चौक से छपरौला फ्लाईओवर या छपरौला रेलवे फाटक होते हुए लाल कुआं (गाजियाबाद) की ओर बढ़ें।

गाजियाबाद से नोएडा/ग्रेटर नोएडा आने वाले वाहन

  • एनएच-24 या एबीईएस गाजियाबाद की ओर से शाहबेरी मार्ग का उपयोग न करें।
  • विजयनगर बाईपास से ताज हाईवे होते हुए तिगरी गोलचक्कर जाएं।
  • किसान चौक या गौर सिटी मॉल चौक से अपने गंतव्य तक पहुंचें।

शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का उद्देश्य

  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बढ़ती जनसंख्या और यातायात दबाव को कम करना।
  • शाहबेरी मार्ग पर हर दिन हजारों वाहनों के गुजरने से जाम की समस्या को दूर करना।
  • चौड़ीकरण और मरम्मत के बाद यह मार्ग यातायात के लिए अधिक सुगम और तेज होगा।

ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

  • ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और शाहबेरी मार्ग पर जाने से बचें।
  • अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पहले से वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाएं।
  • ट्रैफिक अपडेट के लिए पुलिस की एडवाइजरी और GPS का उपयोग करें।
  • सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि ट्रैफिक दबाव कम हो।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों से अपील

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के निवासियों से अनुरोध है कि वे इस बदलाव को लेकर संयम बनाए रखें। यह कार्य लंबी अवधि में सभी के लिए फायदेमंद साबित होगा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ेः FNG Expressway: फरीदाबाद से यूपी जाना आसान..ये रहा रूट प्लान

ट्रैफिक असुविधा की स्थिति में यहां करें संपर्क

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी मार्ग (Shahberi Road) चौड़ीकरण और मरम्मत के कार्य के चलते यातायात प्रभावित रहने वाला है। इस दौरान यातायात असुविधा की स्थिति में वाहन चालक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।