Greater Noida West

Greater Noida West: घर से निकलने से पहले ये Traffic एडवाइजरी पढ़ लीजिए

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों (People) के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) ने आज 23 मार्च को ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के कुछ प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया है। जिसके कारण, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को आज सुबह 11 बजे तक अपने घरों में रहना होगा। ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police)) ने सलाह दी है कि लोग 11 बजे से पहले घर से बाहर न निकलें। यह जानकारी नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया X पर साझा की है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः FNG Expressway: फरीदाबाद से यूपी जाना आसान..ये रहा रूट प्लान

नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) के नोटिस के मुताबिक, एचसीएल कॉर्पोरेशन (HCL Corporation) ने 23 मार्च को सुबह 5 बजे से लेकर 10:00 बजे तक एचसीएल साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। इस एचसीएल साइक्लोथॉन (HCL Cyclothon) का आयोजन गौर सिटी मॉल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट/किसान चौक से 130 मीटर रोड होकर इटेड़ा गोलचक्कर, एक मूर्ति गोलचक्कर होते हुए डी-पार्क चौकी से आगे स्पर्श ग्लोबल स्कूल के सामने से यू-टर्न कर वापस गौर सिटी मॉल तक होगा। इस वजह से 11 तक इन रास्तों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को असुविधा होगी।

आपातकालीन वाहनों के लिए राहत

नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) की एडवाइजरी के मुताबिक, इस साइक्लोथॉन को अच्छे से संपन्न कराने के लिए इन सभी रूट का डायवर्जन किया गया है। इन रास्तों का इस्तेमाल करने वाले लोग असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, इस डायवर्जन के दौरान एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को पास कराया जाएगा।

इन रास्तों के डायवर्जन रूट

  • पर्थला से किसान चौक होकर साहबेरी/गाजियाबाद की ओर जाने वाले लोग

इन लोगों को किसान चौक/गौर सिटी मॉल चौक से तिगरी गोलचक्कर की ओर ताज हाईवे के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचने का मार्ग अपनाना होगा।

  • पर्थला से किसान चौक होकर 130 मीटर रोड की ओर जाने वाले लोग

इन लोगों को किसान चौक/गौर सिटी मॉल चौक से बिसरख हनुमान मंदिर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचने का रास्ता अपनाना होगा।

  • ए.बी.ई.एस., गाजियाबाद/एनएच-24 की ओर से साहबेरी होते हुए नोएडा/ग्रेटर नोएडा की तरफ आने वाले लोग

इन लोगों को शाहबेरी के रास्ते से न आकर, एनएच-24/विजयनगर बाईपास मार्ग से ताज हाईवे होते हुए तिगरी गोलचक्कर के रास्ते किसान चौक/गौर सिटी मॉल चौक से गंतव्य तक जाना होगा।

  • बादलपुर बिसरख मोड चौकी से एक मूर्ति गोलचक्कर होकर किसान चौक की ओर आने वाले लोग

इन लोगों को सर्विस रोड से स्पर्श ग्लोबल स्कूल के पास आगे यू-टर्न लेकर चौगानपुर गोलचक्कर से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचने का रास्ता अपनाना होगा।

  • तिलपता गोलचक्कर से एक मूर्ति गोलचक्कर की ओर आने वाले लोग

इन लोगों को डी-पार्क चौकी से चौगानपुर गोलचक्कर होते हुए किसान चौक से अपने गंतव्य तक पहुंचने का मार्ग अपनाना होगा।

ये भी पढ़ेः Toll Tax: मंत्री नितिन गडकरी का कार चलाने वाले को बड़ा गिफ्ट

  • तिलपत्ता गोलचक्कर से एक मूर्ति गोलचक्कर की ओर जाने वाले भारी/मध्यम मालवाहक वाहन

इन वाहनों को तिलपत्ता गोलचक्कर से सूरजपुर की ओर और दादरी से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचने का मार्ग अपनाना होगा।