Greater Noida West

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंदा पानी पीने से दर्जनों बीमार, सोसायटी में ख़ौफ

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इस सोसाइटी में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर हड़कंप मच गया है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इस सोसाइटी में गंदे पानी (Dirty Water) की सप्लाई को लेकर हड़कंप मच गया है। निवासियों ने आरोप लगाया है कि पिछले कई दिनों से गंदा और दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे सोसाइटी के दर्जनों लोग बीमार हो चुके हैं। कई लोगों को पेट दर्द और संक्रमण की शिकायत है। स्थिति बिगड़ने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल लिए हैं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

निवासियों ने लगाया लापरवाही का आरोप

यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित दिव्या टॉवर सोसाइटी (Divya Tower Society) का है। सोसाइटी के निवासी गौरव ने कहा कि यहां ग्राउंड वाटर के माध्यम से पानी की आपूर्ति होती है। उन्होंने कहा कि कई दिनों से गंदे पानी की शिकायत की जा रही थीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। जब निवासियों का विरोध बढ़ा, तब जाकर प्राधिकरण की टीम पहुंची और पानी के सैंपल लिए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मजबूरन उबालकर पी रहे पानी

निवासियों ने कहा कि प्राधिकरण (Authority) की ओर से फिलहाल साफ पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। लोग हर दिन गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। कई परिवार अब बाहर से पानी खरीदकर उपयोग कर रहे हैं, जबकि कुछ घरों में पानी को उबालकर उपयोग करने को मजबूर हैं। गंदे पानी के कारण कई लोग बीमार हो चुके हैं, और कुछ बच्चों को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल से दवाइयां लेनी पड़ी हैं।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेनो वेस्ट के लोगों की बढ़ी सिरदर्दी, चारमूर्ति अंडरपास के लिए एडवाइज़री जारी

प्राधिकरण ने लिए सैंपल, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के जल विभाग के अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने कहा कि निवासियों की शिकायत मिलने के बाद टीम मौके पर भेजी गई है। वहां से पानी के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्राधिकरण की टीम मामले की निगरानी कर रही है जिससे दूषित पानी की समस्या को जल्द दूर किया जा सके।