IMD Weather Update: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड (Cold) की चपेट में है। इसे लेकर मौसम विभाग में उत्तर भारत में अगले 3-4 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा (Dense Fog) रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समते कई राज्यों में सीवियर कोल्ड डे को लेकर रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Weather Update: दिल्ली-NCR वाले ठंड को लेकर अगले 5 दिनों की चेतावनी पढ़ लीजिए

राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत के लोग कड़ाके की सर्दी से कांप रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे के साथ ही हिमालय की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कई राज्यों में दिन में धूप नहीं निकलने और रात में तापमान गिर जाने से ठंड और बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज के दिन घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी (Visibility) एकदम कम हो गई है।
उत्तर प्रदेश में सर्द पछुवा हवा (East Wind) ने सर्दी बढ़ाई हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश के लिए सीवियर कोल्ड डे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं आज कई राज्यों में मौसम दिन में साफ रहेगा लेकिन रात में तापमान गिरेगा।
हिमालय से आ रही पछुआ हवा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने बताया है कि 4 दिनों तक दिल्ली, नोएडा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंडी पड़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उच्च हिमालयी इलाकों से आ रही पछुआ हवा तेज है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में गलन हो रही है। वहीं दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम में अबतक का सबसे कम तापमान (Temperature) रहा। राजधानी के कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में ठंड दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है।
अगले 3-4 दिनों के लिए सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा (Punjab and Haryana) के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने का अनुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 4 दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिम इलाकों में कोल्ड से लेकर सीवियर कोल्ड डे रहने के आसार हैं।
15 जनवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना
15 जनवरी को एक और विक्षोभ (Disturbance) की आशंका है, जिससे पश्चिम हिमालय के पहाड़ों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। स्काईमेट के मुताबिक 15 जनवरी तक उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने के आसार हैं।