Greater Noida West की इस सोसाइटी में लिफ्ट अचानक अटक जाने से एक बुजुर्ग महिला करीब 30 मिनट तक अंदर फंसी रहीं।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इस सोसाइटी (Society) में शनिवार देर रात एक दुखद घटना घटी, जब टावर-26 की लिफ्ट (Lift) अचानक अटक गई। जिसमें एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) करीब 30 मिनट तक फंसी रहीं। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि लिफ्ट में लगे सुरक्षा उपकरण समय पर काम नहीं कर पाए। पढ़िए पूरी खबर…
जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसायटी (La Residencia Society) का है। बता दें कि सोसायटी के टावर-26 के फ्लैट नंबर 903 में रहने वाली रीता श्रीवास्तव शनिवार रात करीब 10 बजे किसी काम से बाहर निकल रही थीं। जैसे ही वह लिफ्ट में सवार हुईं, लिफ्ट थोड़ा नीचे जाने के बाद अचानक रुक गई और बंद हो गई।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदने वाले ये ख़बर जरूर पढ़ें
मदद के लिए करती रहीं इंतज़ार
रीता श्रीवास्तव ने लिफ्ट (Elevator) का गेट कई बार बजाया और लिफ्ट में लगा सिक्योरिटी अलार्म भी दबाया, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची। लिफ्ट में लगा एंटी रेस्क्यू सिस्टम भी सक्रिय नहीं हुआ। काफी समय तक जब वह नीचे नहीं पहुंचीं, तो उनके परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद उन्हें लिफ्ट में फंसे होने का पता चला।
बिल्डर प्रबंधन (Builder Management) को सूचना मिलने के बाद महिला को बाहर निकाला गया। इस दौरान घबराहट और दम घुटने के कारण रीता श्रीवास्तव की हालत खराब हो गई। बताया गया कि उन्हें पहले से बीपी और शुगर की समस्या है। समय पर मदद न मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ गई।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में हाउसिंग स्कीम, आवेदन की आख़िरी तारीख जान लीजिए
लापरवाही पर उठे सवाल
स्थानीय निवासियों ने लिफ्ट में लगे एंटी-रेस्क्यू सिस्टम (Anti-Rescue System) और अलार्म की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि अगर ये उपकरण समय पर काम करते तो महिला को तुरंत बाहर निकाला जा सकता था। उन्होंने बिल्डर प्रबंधन से लिफ्ट की जांच और नियमित रखरखाव की मांग की है।
