Greater Noida West

Greater Noida West: इस सोसायटी के फ्लैट में लगी आग, 15 साल का बच्चा फंसा

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

बच्चे के पेरेंट्स जॉब पर गए थे, सोसायटी में हड़कंप

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी क्षेत्र में स्थित वृंदावन गार्डन सोसाइटी (Vrindavan Garden Society) की एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार सुबह भीषण आग (Massive Fire) लग गई। बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस सोसाइटी के पांचवें फ्लोर पर स्थित फ्लैट (Flat) से उठती आग की लपटों ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग लगने के समय फ्लैट में 15 वर्षीय बच्चा अकेला था। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

फ्लैट में अकेले बच्चे को पड़ोसियों ने बचाया

आग लगने के समय फ्लैट में 15 वर्षीय बच्चा अकेला था, क्योंकि उसके माता-पिता ड्यूटी पर गए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे आग की लपटों और धुएं ने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसियों ने धुआं देखकर शोर मचाया और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। इस साहसिक प्रयास के कारण बच्चे की जान बच गई, और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

दमकल विभाग ने समय रहते संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने पुष्टि की कि आग में कोई व्यक्ति फंसा नहीं था। लेकिन, आग की वजह से फ्लैट में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आग की घटना के दौरान ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों ने धुएं के कारण दम घुटने की शिकायत की। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें इमारत से निकलता घना काला धुआं साफ देखा जा सकता है। वीडियो में नीचे की ओर फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे नजर आए, जो इस घटना की गंभीरता को दर्शाता है।

फायर सेफ्टी ऑडिट जरूरी

निवासियों का कहना है कि प्रशासन को इस दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने होंगे। उनका कहना है कि हर सोसायटी में नियमित फायर सेफ्टी ऑडिट जरूरी है।

ये भी पढ़ेंः Rapid Rail: ग्रेटर नोएडा से नॉन स्टॉप पहुंचेंगे गुरुग्राम, ये रहा पूरा रूट

जांच में जुटी पुलिस और प्रशासन

वृंदावन गार्डन सोसाइटी (Vrindavan Garden Society) में लगी इस आग ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भी सतर्क कर दिया है। आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, सोसाइटी के निवासियों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है, और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।