Greater Noida

Greater Noida: इस सोसाइटी से दर्दनाक ख़बर, 22 साल की युवती ने किया सुसाइड

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय युवती ने अपने फ्लैट (Flat) की 16वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवती एक निजी कंपनी (Private Company) में नौकरी करती थी और अपने दोस्तों के साथ फ्लैट में रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Pic Social Media

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि यह घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र की मिग्सून ट्विन्स सोसायटी (Migsun Twins Society) की है। सोसायटी के सिक्योरिटी ऑफिसर के अनुसार, युवती मूल रूप से शामली की रहने वाली थी और उसने टावर सन-5 की 16वीं मंजिल से छलांग लगाई। सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची, घटना स्थल को सील किया और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती ने फोन पर बात खत्म करने के तुरंत बाद यह कदम उठाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन और निजी सामान कब्जे में ले लिया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दोस्तों से पूछताछ

युवती अपने चार दोस्तों के साथ उसी फ्लैट में रहती थी। पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं थी। घटना के वक्त एक दोस्त रसोई में खाना बना रहा था, जबकि बाकी तीन दोस्त फ्लैट से बाहर थे।

सूरजपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम शालू था, जो मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र की रहने वाली थी। शुक्रवार शाम फ्लैट में शालू और उसका एक दोस्त ही मौजूद थे।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा के सुपरटेक इकोसिटी से हैरान करने वाली ख़बर आ रही है

किचन में काम कर रहा था दोस्त

जिस समय घटना हुई, शालू का दोस्त किचन में खाना बना रहा था। उसी दौरान शालू 16वीं मंजिल की बालकनी पर गई और वहां से छलांग लगा दी। सोसाइटी के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

सुसाइड नोट नहीं मिला

मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शालू का मोबाइल, अन्य निजी सामान और फ्लैट में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फोन की जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

ये भी पढ़ेंः Vehicle Fitness: गाड़ी रखने वालों के लिए बुरी ख़बर, अब पहले से 10 गुना ज़्यादा जेब कटेगी

माता-पिता का हो चुका है निधन

एसीपी राजीव कुमार गुप्ता के अनुसार, शालू एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और अपने चार दोस्तों के साथ फ्लैट में रहती थी। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। पुलिस ने घटना की सूचना शालू के भाई को दे दी है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

नोट- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में खुदकुशी का विचार आता है, तो यह एक बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है। तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 1800-233-3330 पर संपर्क करें। आप टेलिमानस हेल्पलाइन 1800-914-416 पर भी कॉल कर सकते हैं। यहां आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए आवश्यक परामर्श प्रदान करेंगे। याद रखें- जान है तो जहान है।