Visa Apply Kaise Kare: आप चाहे एजुकेशन के लिए फॉरेन (Foreign) जाना चाहें, जॉब करने के लिए या किसी भी काम (Work) के लिए विदेश जाने के लिए वीजा के साथ ही पासपोर्ट की जरूरत होती है। बता दें कि वीजा (Visa) वह माध्यम है जो आपको विदेश जाने की परमिशन (Permission) देता है। आप बिना वीजा के किसी भी देश (Country) की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकतें है। वीजा आदमी के लिए इतना जरूरी है जितना कि सांस लेना। आप भी जब भी परदेश की यात्रा (Foreign Trip) के बारे में सोचते हैं तो आपके माइंड में भी एक सवाल आता होगा कि वीजा अप्लाई कैसे करें। आज हम आपको वीजा के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

वीजा क्या होता है| Visa Kya hota hai.
आपको बता दें कि वीजा (Visa) की फुल फॉर्म ‘विज़िटर अंतरराष्ट्रीय प्रवास प्रवेश’ होता है। वीजा को हम कह सकते है कि एक तरह का अनुमति लेटर होता है जो विदेश जाने के लिए जरूरी होता है। आप कौन से देश में जाना चाहते हैं यह आपको वीजा कार्ड (Visa Card) में निश्चित करना होगा जिससे आप नियमित टाइम के लिए वहां रूक सकते हैं। बता दें कि वीजा बनवाने के लिए हमें यह भी बताना पड़ता है कि हमें वीजा किस वर्क के लिए चाहिए और कितना टाइम उस देश में रहेंगे।
जानिए कितने प्रकार के होता है वीजा?
नॉन-इमिग्रेंट वीजा( Non-Immigrant Visa)- अगर आप काफी टाइम के लिए फॉरेन जाना चाहते हैं तो आपको नॉन-इमिग्रेंट वीजा (Non-Immigrant Visa) लेना पड़ता है।
इमिग्रेंट वीजा(Immigrant Visa)- अगर आप फॉरेन जाकर वहीं रहना चाहते हैं तो आपको इमिग्रेंट वीजा बनवाना पड़ेगा।
टूरिस्ट वीजा(Tourist Visa)- यह वीजा (Visa) उनके लिए जारी किया जाता है जो टूरिज़्म के लिए विदेश में जाते हैं।
बिजनेस वीजा(Business Visa)- यह उनके लिए है जो बिजनेस के उद्देश्य से फॉरेन में यात्रा करते हैं।
स्टूडेंट वीजा(Student Visa)- यह उनके लिए है जो स्टूडेंट्स फॉरेन में पढ़ाई करने जाते हैं।
रोजगार वीजा( Working Visa)- यह उनके लिए है जो किसी भी देश में काम करने जाते हैं।
एंट्री वीजा(Entry Visa)- यह उनके लिए है जो भारत देश के हैं और उन्हें भारत में इंट्री करने की परमिशन चाहिए।
जर्नलिस्ट वीजा(Journalist Visa)- यह उनके लिए है जो फॉरेन में पत्रकारिता के वर्क से जाते हैं।

वीजा अप्लाई कैसे करें?| Visa Apply kaise kare.
स्टेप- 1. सबसे पहले आपको वीजा (Visa) के टाइप का चुनाव करना होगा जो आपकी यात्रा के उद्देश्य और देश के नियमों के आधार पर होगा।
स्टेप- 2. आपको जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट के मुताबिक अपने विवरण, आधार, फोटो, पासपोर्ट, आवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र आदि को तैयार करना होगा।
स्टेप- 3. आपको वीजा अप्लाई फॉर्म को सही और पूरी तरह से भरना होगा। आपको अपने व्यक्तिगत और यात्रा विवरणों को सही ढंग से भरना होगा।
स्टेप- 4. वीजा अप्लाई प्रोसेस के दौरान, आपको वीजा शुल्क का भुगतान करना होगा। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं।
स्टेप- 5. बात करें वीजा इंटरव्यू के लिए कुछ देशों में, वीजा इंटरव्यू का आयोजन किया जाता है। आपको संबंधित डॉक्यूमेंट के साथ इंटरव्यू के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
स्टेप- 6. अपने पूरे डॉक्यूमेंट के साथ वीजा अप्लाई के संबंधित एंबेसी, वीजा केंद्र या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जमा कर सकते हैं।
स्टेप- 7: अपने वीजा का स्टेटस चेक करें और उसे प्राप्त करें। बता दें कि आप एंबेसी, वीजा सेंटर या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के तरीके से वीजा स्थिति की चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Ration Card Online Aavedan Kaise Kare
जानिए ऑनलाइन माध्यम से वीजा अप्लाई कैसे करें?
स्टेप- 1. सबसे पहले आपको अपने ट्रैवल के निर्देशक देश के वीजा (Visa) अप्लाई पोर्टल को ढूंढना होगा। आप स्पेशल वीजा टाइप और ट्रैवल विवरण के आधार पर उचित पोर्टल ढूंढ सकते हैं।
स्टेप- 2. इसके बाद आप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई फॉर्म को सही से पढ़कर पूरी जानकारी भरें। आपको अपनी जानकारी, यात्रा का विवरण और अन्य जरूरी जानकारी को सही तरीके से फिल करना होगा।
स्टेप- 3. ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस के दौरान आपको सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को पोर्टल पर अपलोड करना होगा। यह आपके पासपोर्ट, फोटो, आवास प्रमाणपत्र, स्कूल या कॉलेज के प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र आदि लग सकते हैं।
स्टेप- 4. ऑनलाइन वीजा (Online Visa) अप्लाई के दौरान आपको वीजा शुल्क का पेमेंट करना होगा। आप ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से शुल्क का पेमेंट कर सकते हैं।
स्टेप- 5. सभी जरूरी और डॉक्यूमेंट को सही से भरने के बाद, आपको अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट करना होगा।

वीजा का स्टेटस कैसे चेक करें?|
स्टेप- 1. आपको अपने वीजा (Visa) की स्टेटस जानने के लिए आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप- 2. ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको अपना 12 अंकों की एप्लीकेशन आईडी (Application ID) और पासपोर्ट संख्या भरना होगा। उसके बाद दिया गया कैप्चा कोड दिए गए बॉक्स में भरकर सर्च बटन (Search Button) पर क्लिक करना होगा। जब आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपके वीजा का स्टेटस दिखाई देगा।
स्टेप- 3. अगर आपको अपना एप्लीकेशन आईडी या पासपोर्ट नंबर (Passport Number) पता नहीं है तो आप एडवांस ऑप्शन पर क्लिक करके अन्य माध्यमों से वीजा के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।
अब आप समझ गए होंगे कि “वीजा अप्लाई कैसे करें| Visa apply Kaise kare”,
कैसे आप वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
