Jharkhand

Jharkhand विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस, CM हेमंत सोरेन और गवर्नर ने मनाया रजत जयंती समारोह

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा ने शनिवार को अपना 25वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया।

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा ने शनिवार को अपना 25वां स्थापना दिवस (Foundation day) बड़े उत्साह के साथ मनाया। विधानसभा परिसर में आयोजित रजत जयंती समारोह में गवर्नर संतोष कुमार गंगवार (Santosh Kumar Gangwar), सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren), उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, वरिष्ठ विधायक सरयू राय सहित कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहे।

Pic Social Media

दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत भाषण से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत गवर्नर संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने स्वागत भाषण दिया और 25 वर्षों की संसदीय यात्रा पर प्रकाश डाला।

Pic Social Media

धनबाद विधायक राज सिन्हा बने ‘उत्कृष्ट विधायक-2025’

समारोह के मुख्य आकर्षण में धनबाद के विधायक राज सिन्हा को वर्ष 2025 का ‘उत्कृष्ट विधायक सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। वर्ष 2024 में यह सम्मान रामचंद्र सिंह को मिला था, जबकि सर्वप्रथम वर्ष 2001 में यह पुरस्कार नाला से कम्युनिस्ट विधायक स्व. विश्वेश्वर खाँ को दिया गया था। यह पुरस्कार भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में शुरू किया गया था, ताकि विधायक सदन की कार्यवाही में सक्रिय रहें और जनहित के मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाएं।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand में रोजगार की बड़ी सौगात, CM हेमंत सोरेन 8,514 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

विधानसभाकर्मियों को भी मिला सम्मान

इसके अलावा छह उत्कृष्ट विधानसभाकर्मियों – संतोष कुमार, नीलम कुजूर, राकेश कुमार सिंह, मन्नू राम, रबीन्द्र पाल और मो. शाहिद हैदर को सम्मानित किया गया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नेता प्रतिपक्ष और नव सम्मानित विधायक ने दिया संदेश

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और नव सम्मानित विधायक राज सिन्हा ने भी समारोह को संबोधित किया और झारखंड विधानसभा के 25 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा को याद किया।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन की पहल को नई रफ्तार, आज से पूरे राज्य में लगेगा जनसेवा शिविर

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

दिन के दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध गायक रूप कुमार राठौर, हास्य कवि डॉ. दिनेश बावरा और हास्य कलाकार रवींद्र जानी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। झारखंड विधानसभा का यह रजत जयंती समारोह राज्य के 25 वर्षों की लोकतांत्रिक उपलब्धियों को याद करने और आगे की यात्रा के लिए प्रेरणा लेने का अवसर बना रहा।