Uttarakhand

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा में समाई, कई लापता

TOP स्टोरी Trending उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बता दें कि जिले के घोलतीर इलाके में यात्रियों से भरी एक मिनी बस उफनती अलकनंदा नदी (Alaknanda River) में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और राहत-बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, सात लोग घायल हुए, और कई यात्री लापता बताए जा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुताबिक, हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो 9 वर्षीय बच्चे भी शामिल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 11 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए SDRF और अन्य एजेंसियों की टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

यह दुर्घटना ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास हुई, जहां एक मिनी बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और सीधा अलकनंदा नदी में समा गई। बस में कुल 19 यात्री सवार थे, जिनमें से सात लोग टक्कर के समय बस से बाहर गिर गए और किसी तरह बच निकले। अन्य सभी यात्री नदी में समा गई बस में फंसे हुए हैं। यह बस राजस्थान से आई थी और यात्री केदारनाथ यात्रा के बाद बद्रीनाथ की ओर जा रहे थे।

Pic Social Media

हादसे के समय अलकनंदा नदी का बहाव काफी तेज़ था। बीते कुछ दिनों से रुद्रप्रयाग और केदारनाथ क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। तेज बहाव के कारण बस के नदी में गिरने के बाद कई यात्री बह गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी दी कि बस में कुल 18 यात्री सवार थे। रेस्क्यू टीम लगातार नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में खोज अभियान चला रही है। SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।’