Goa

Goa: गोवा के लइराई मंदिर में मची भगदड़, 7 की मौत, कई घायल

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Goa: गोवा के लइराई मंदिर में बड़ा हादसा, 7 लोगों की हुई मौत

Goa: गोवा के लइराई देवी मंदिर से बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि गोवा के प्रसिद्ध लइराई देवी मंदिर (Lairai Devi Temple) में आज भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई तो वहीं बहुत से लोग घायल हो गए हैं। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार भगदड़ (Bhagadad) में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। नॉर्थ गोवा (North Goa) के एसपी अक्षत कौशल ने इस हादसे को लेकर जानकारी दी है।

ये भी पढे़ंः Ajmer Hotel Fire: अजमेर के होटल में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, कई घायल

भगदड़ के पीछे की वजह

अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, भीड़ ज्यादा होने और उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है। इस मौके पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) ने घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हर साल की तरह पारंपरिक जात्रा में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। भारी भीड़ के कारण यहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों का हाल जाने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) भी पहुंचे। आपको बता दें कि गोवा के श्रीगांव (Srigaon) को लेकर कई कहनियां प्रचलित हैं। लइराई देवी का मंदिर होने की वजह से यहां पर शराब और अंडा तक प्रतिबंधित है। कोई किसी जानवर की हत्या नहीं कर सकता। इस गांव में घोड़े भी प्रवेश नहीं कर सकते हैं। बड़ी संख्या में लोग लइराई देवी के दर्शन करने पहुंचते हैं।

ये भी पढे़ंः Big News: 5 मई से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जानिए क्यों?

लइराई देवी (Lairai Devi) की पूजा मुख्य रूप से गोवा में ही होती है। यहां हर साल आयोजित होने वाले जात्रा को को शिरगांव जात्रा के नाम से भी जाना जाता है। यह जात्रा चैत्र मास में कई दिनों तक चलती है। इसमें लोग दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलते हैं। भक्त एक पवित्र झील में स्नान करते हैं। इससे पहले लोग व्रत और पूजा करते हैं। मंदिर से देवी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है।

Pic Social media

1000 पुलिसकर्मी की थी तैनाती

आपको बता दें कि भगदड़ की घटना श्री देवी लाईराई यात्रा के दौरान हुई, जो शुक्रवार को शुरू हुई थी। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। यात्रा के लिए लगभग 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था। भीड़ की गतिविधियों पर हवाई निगरानी के लिए ड्रोन भी लगाए गए थे। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री सावंत, उनकी पत्नी सुलक्षणा, राज्यसभा सांसद सदानंद शेट तनावड़े और विधायक प्रेमेंद्र शेट और कार्लोस फरेरा ने यात्रा का दौरा किया था।