Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इस पार्क में खेलने गया 6 साल का मासूम, फिर हुआ दर्दनाक हादसा

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इस पार्क में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इस पार्क (Park) में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। बारिश के पानी से भरे फव्वारे (Fountains) के गड्ढे में डूबने से 6 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान पृथ्वी के रूप में हुई है, जो सेक्टर के डी-297 निवासी था। स्थानीय लोगों ने पार्क में जलभराव और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

खेलते-खेलते गहरे पानी में फिसला मासूम

जानकारी के मुताबिक, यह घटना ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 स्थित डी-पार्क (D-Park) की है जहां पृथ्वी अपने माता-पिता के साथ पार्क के पास ही मौजूद था। मूल रूप से शाहजहांपुर निवासी सुभाष और उनकी पत्नी रूचि सेक्टर में धोबी का काम करते हैं और घटना के वक्त पास में ही कार्यरत थे। इसी दौरान उनका बेटा डी-पार्क के फव्वारे के आसपास जमा पानी में खेलने चला गया। बच्चों को गहराई का अंदाजा नहीं था और पृथ्वी अचानक गहरे पानी में चला गया, जहां वह डूब गया।

ये भी पढ़ेंः Noida News: इस पॉश सोसायटी में 22 घंटे कटी रही बिजली, मरीजों की हालत ख़राब

बच्चों की चीख-पुकार पर जुटे लोग

घटना के समय वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। डायल-112 पर कॉल के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे को बाहर निकाला। उसे बेहोशी की हालत में यथार्थ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण पर लगाया लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों ने डी-पार्क (D-Park) में जलभराव और सुरक्षा के अभाव को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पार्क में जलभराव की समस्या नई नहीं है और प्राधिकरण को कई बार चेताया गया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी ख़बर

दोषियों पर होगी कार्रवाई

इस हादसे पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की ओएसडी गुंजा सिंह ने दुःख जताते हुए कहा, ‘यह बहुत ही दुखद घटना है। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।’