Breaking News: दिल्ली-एनसीआर में पुरानी गाड़ियों के खिलाफ अभियान को और सख्त करने की तैयारी है।
Breaking News: दिल्ली-एनसीआर में पुरानी गाड़ियों (Old Trains) के खिलाफ अभियान को और सख्त करने की तैयारी है। बता दें कि मंगलवार को कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की बैठक में फैसला लिया गया कि 1 नवंबर 2025 से नोएडा से दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत जैसे एनसीआर शहरों में भी पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) देने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगेगा। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने मांग की थी कि पुरानी गाड़ियों पर पेट्रोल-डीजल प्रतिबंध को पूरे एनसीआर में एक साथ लागू किया जाए। सूत्रों के अनुसार, CAQM ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के सचिव ने दलील दी कि दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर लगे ANPR कैमरे तकनीकी रूप से पूरी तरह प्रभावी नहीं हैं। साथ ही, यदि यह नियम केवल दिल्ली में लागू हुआ तो पुरानी गाड़ियां पड़ोसी राज्यों में जाकर ईंधन भरवा सकती हैं, जिससे प्रदूषण नियंत्रण का मकसद पूरा नहीं होगा।
ये भी पढ़ेंः Delhi सरकार की नई पहल, अब छत पर फ्री लगेगा सोलर पावर प्लांट
‘नो फ्यूल’ नीति में कोई बदलाव नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘नो फ्यूल’ नीति (No Fuel Policy) को वापस नहीं लिया गया है, बल्कि तकनीकी चुनौतियों को दूर करने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। 1 नवंबर 2025 से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और सोनीपत में एंड ऑफ लाइफ (EoL) गाड़ियों के लिए पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह बंद होगी।
ये भी पढ़ेंः Gurugram: 15 मिनट में दिल्ली से गुरुग्राम, जानिए क्या जादू होने वाला है?
सरकार को 3 महीने की मोहलत
CAQM ने दिल्ली सरकार की मांग पर विचार करते हुए ANPR कैमरों की तकनीकी खामियों को ठीक करने के लिए तीन महीने का समय दिया है। बैठक में तय हुआ कि 1 नवंबर 2025 तक दिल्ली सरकार इन समस्याओं को दूर कर लेगी, जिसके बाद एनसीआर में ‘नो फ्यूल’ नीति को सख्ती से लागू किया जाएगा।
