Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे किनारे निवेश का मौका..पढ़िए अच्छी खबर

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे किनारे निवेश का अच्छा मौका है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) ने बीते गुरुवार को कहा कि उसने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 2,965.2 एकड़ भूमि पर विकसित की जाने वाली हेरिटेज सिटी परियोजना (Heritage City Project) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दे दी है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Noida यमुना प्राधिकरण में फ्लैट खरीदारों के लिए राहत भरी ख़बर

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

आपको बता दें कि हेरिटेज सिटी परियोजना को यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 2,965.2 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाना है। और इस परियोजना का अनुमानित बजट 6 हजार करोड़ है। यीडा अब बोली दस्तावेज तैयार करेगी। जिसमें वे शर्तें शामिल होंगी जिनके अनुसार डेवलपर्स को मथुरा के वृन्दावन क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने वाले हिंदू भक्तों के लिए सुविधाएं बनाने के उद्देश्य से परियोजना पर काम करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

यमुना एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट

यीडा के अधिकारियों ने कहा कि हेरिटेज सिटी (Heritage City) यमुना एक्सप्रेसवे के 101 किमी के मील के पत्थर के पास शुरू होगी। और बांके बिहारी मंदिर पर समाप्त होगी, और दोनों बिंदुओं को जोड़ने के लिए 6.9 किमी लंबा और 100 मीटर चौड़ा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा।

इस परियोजना का अनुमानित बजट 6 हजार करोड़

डीपीआर के मुताबिक इस परियोजना का अनुमानित बजट 6 हजार करोड़ है। और पूरा होने पर इसमें 46 एकड़ में पार्किंग क्षेत्र, 42 एकड़ में कन्वेंशन सेंटर, योग केंद्र, ग्रीन जोन के अलावा प्राचीन ऐतिहासिक क्षेत्र का नवीनीकरण और घरों के निर्माण शामिल होंगे। साथ ही विधवाओं और सन्यासियों को अन्य सुविधाएं भी होगी।

हेरिटेज सिटी का 3 चरणों में होगा निर्माण

हेरिटेज सिटी (Heritage City) 3 चरणों में विकसित की जाएगी। 2024-26 के बीच में पहला चरण विकसित किया जाएगा। दूसरा चरण 2027 से 30 के बीच में विकसित करने की तैयारी है। 2031 के बाद तीसरा और अंतिम चरण विकसित होगा। पहले चरण में रिवरफ्रंट और पर्यटन जोन विकसित किया जाएगा।

पर्यटन जोन 731 हेक्टेयर और रिवर फ्रंट 109 हेक्टेयर में विकसित किया जाएगा। यह जोन जहां पर विकसित होगा, उसमें 4 गांव आ रहे हैं। इसमें पानी गोप, दीवाना, धाकू और कल्याणपुर (कुछ हिस्सा) आएगा। इस जोन से मथुरा, वृंदावन, गोकुल और गोवर्धन को भी जोड़ा जा सकता है ताकि नए वृंदावन को नया महत्व मिल सके।

डेवलपर इस परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी पर ले सकता है। लेकिन अंतिम शर्तों को बोली दस्तावेज में मंजूरी दी जाएगी जो अगले 1 या 2 महीनों में तैयार हो जाएगा। हमें उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) खत्म होते ही हम जमीन पर काम शुरू कर देंगे।