Road Tax in Delhi

Road Tax in Delhi: क्या दिल्ली में लगेगा न्यूयॉर्क जैसा टैक्स? पढ़िए पूरा मामला

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Road Tax in Delhi: दिल्ली में देना होगा न्यूयॉर्क जैसा टैक्स? पढ़िए पूरी खबर

Road Tax in Delhi: राजधानी दिल्ली और आस पास के लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि भारत के कई मेट्रोपोलिटन शहरों (Metropolitan Cities) में पिछले कई सालों से लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे उस खास इलाके में जनसंख्या घनत्व भी तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली (Delhi) की सड़कों पर भी हर दिन ट्रैफिक ना सिर्फ लोगों के धैर्य की परीक्षा लेता है, बल्कि समय और ईंधन की भी खूब बर्बादी करता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दिल्ली जैसे शहरों में न्यूयॉर्क (New York) की तरह भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक टैक्स (Traffic Tax) लागू किया जा सकता है? आपको बता दें कि न्यूयॉर्क ने हाल ही में अपने सिटी सेंटर में कंजेशन प्राइसिंग (Congestion Pricing) लागू की है, जिससे ट्रैफिक को कंट्रोल करने और पर्यावरण सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। क्या यह मॉडल दिल्ली की ट्रैफिक समस्याओं का समाधान बन सकता है? आइए इसे समझते हैं।

ये भी पढ़ेंः Driving License: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी मुश्किल

Pic Social Media

न्यूयॉर्क की पॉलिसी जानिए

आपको बता दें कि अमेरिका (America) के शहर न्यूयॉर्क में साल 2025 के जनवरी से यह नई पॉलिसी लागू की गई है। नई पॉलिसी के अनुसार सेंट्रल मैनहटन में प्रवेश करने वाले ड्राइवर्स को पीक ऑवर में 775 रुपये लगभग 9 डॉलर तक का टैक्स देना होगा। इससे पहले सिंगापुर, लंदन, स्टॉकहोम और मिलान जैसे शहरों में भी इस तरह की योजनाएं काम कर रही हैं। इन देशों में टैक्स का उद्देश्य ट्रैफिक को कम करना और सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित करना है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दिल्ली में आसान है ये सब?

राजधानी दिल्ली जैसे शहरों में इस प्रकार की योजना को लागू करना चुनौतीपूर्ण काम है लेकिन इस पर काम किया जा सकता है। शहर में हर दिन लाखों गाड़ियां सड़कों पर चलती हैं। जिनमें से कई सेंट्रल दिल्ली जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाती हैं। अगर इस नीति को सही तरीके से लागू कर दिया जाएगा तो यह समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ प्रदूषण कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Dog Show: पहली बार नोएडा में होने जा रहा डॉग शो..विदेशी नस्ल के डॉगी भी होंगे शामिल

कौन सा सिस्टम पहले लाया जा सकता है..

एक मीडिया रिपोर्ट में इस पर केस स्टडी की गई। जिसमें पाया गया कि दूसरे देशों की तरह, दिल्ली में भी इसे इलेक्ट्रॉनिक टोल प्रणाली के माध्यम से लागू किया जा सकता है। जैसे लंदन में हरदिन 1600 रुपये का शुल्क लगता है और स्टॉकहोम में पीक और ऑफ-पीक सीजन के आधार पर टैक्स अलग-अलग होता है। भारत में ऐसी योजनाएं ट्रैफिक कम करने के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी दे सकती हैं।

जानिए किसको होगा फायदा

बात करें इसके फायदे की तो, इसके कई सारे फायदे देखने को मिल सकते हैं। जैसे न्यूयॉर्क में इस योजना से 15 अरब डॉलर (करीब 1.2 लाख करोड़ रुपये) की आमदनी की उम्मीद है। यह ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में काम करेगी। लंदन और मिलान जैसे शहरों में इससे वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और कार्बन प्रदूषण में 30% तक की कमी देखने को मिली।

लागू करना नहीं होगा आसान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में चुनौती यह होगी कि लोग इसे टैक्स के बजाय एक समाधान के रूप में स्वीकार करें। एक्सपर्ट्स की मानें तो सरकार को इसे ट्रैफिक-फ्री सड़कों के लिए शुल्क के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। इसके साथ ही, बेहतर सार्वजनिक परिवहन विकल्प उपलब्ध कराने होंगे ताकि लोग निजी वाहनों की जगह बसों और ट्रेनों का इस्तेमाल करें।

दिल्ली में प्रदूषण भी कम कर सकता है

दिल्ली जैसे घनी आबादी वाले शहर में कंजेशन प्राइसिंग (Congestion Pricing) एक नई सोच विकसित कर सकती है। यह न केवल ट्रैफिक समस्या को हल कर सकता है, बल्कि प्रदूषण कम करने और शहर की गुणवत्ता को सुधारने में भी सहायक साबित हो सकता है। हालांकि इसे लागू करने से पहले व्यापक जागरूकता और योजना बनानी होगी तभी यह पॉलिसी सफल हो पाएगीष